
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डिपो से हरिद्वार और देहरादून के लिए जाने वाली बस सेवा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। रोडवेज प्रबंधन ने दोनों बसों को बंद करने की वजह यात्रियों की संख्या कम होना बताई है।

हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब बस चालकों के लिए ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। यदि कोई बस बिना सीट बेल्ट के पाई गई, तो चालक और वर्कशॉप मैनेजर जिम्मेदार होंगे। लापरवाही पर जुर्माना और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Surajkund Mela 2026 : फरीदाबाद में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के लिए 31 जनवरी शनिवार सुबह 7 बजे से पहली बस बल्लभगढ़ से बस चलेगी। यहां से प्रत्येक 30 मिनट के बाद पर्यटकों को बस मिलेगी।

बल्लभगढ़ से सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के लिए हरियाणा रोडवेज 31 जनवरी से रोजाना 20 बसें चलाएगा। बसें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक हर 30 मिनट में उपलब्ध रहेंगी, जबकि सप्ताहांत पर हर 15 मिनट में चलेंगी। सभी ड्राइवरों को साफ वर्दी पहनने का आदेश दिया गया है।

टप्पल थाना क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस ने टेंपो में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार से वाहन चलाने की आशंका है।

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के सोहना इलाके में हरियाणा रोडवेज के एक ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बस में चढ़ते समय ड्राइवर ने अचानक र

गांव मोहना में हरियाणा रोडवेज का नया बस स्टैंड तैयार है, लेकिन सीसीटीवी कैमरे न लगने के कारण रोडवेज इसे अपने अधीन नहीं ले रहा है। करीब 2 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन रखरखाव के अभाव में इमारत खराब हो रही है। यात्रियों को खुले में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो की बसों में सुरक्षा के उपकरण तो लगे हैं, लेकिन वे काम नहीं करते हैं। ड्राइवरों को अग्निशामक सिलेंडर और फर्स्ट ऐड बॉक्स की जानकारी नहीं है। एयरकंडीशन बसों में भी सुरक्षा उपकरण खाली हैं। अगर कोई हादसा होता है, तो यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है।

रोरावर क्षेत्र के नादा चौराहे के पास हरियाणा रोडवेज बस में यात्रा कर रहे युवकों ने परिचालक के साथ मारपीट की और बस का शीशा तोड़ दिया। परिचालक दीपक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाई दूज के त्योहार पर बल्लभगढ़ के बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं मायके जाने के लिए बसों का लंबा इंतजार करती रहीं। रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाईं, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। कई...