
हरियाणा STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 मामलों में वांछित गैंगस्टर वैनकेट गर्ग को जॉर्जिया से भारत प्रत्यर्पित कराया है। BSP नेता हरबिलास हत्याकांड के आरोपी गर्ग पर हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर केस दर्ज हैं। जॉर्जिया से भारत का यह पहला प्रत्यर्पण बताया जा रहा है।

हांसी के डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि मौके पर 10 गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं। वहीं हमलवार की पहचान के लिए पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक हत्यारे कई दिनों से पीड़ित की रेकी कर रहे थे।

पिता के दाखिले के बाद लड़की के पेट में भी अचानक दर्द हुआ, तो उसे वहां तैनात डॉक्टर शैली ने जांच के बाद महिला वार्ड में भर्ती कर लिया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी डॉक्टर शैली ने लड़की को ओपीडी के एक सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

हरियाणा के रोहतक के डी-पार्क मार्केट में मंगलवार दोपहर एक जूते के शोरूम से भीषण आग फैल गई, जिससे 10 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
हरियाणवी गायिका व अभिनेत्री को डर था कि उनके पति उनकी अपकमिंग फिल्म 'मोमाकू' के प्रीमियर पर आकर हमला, हंगामा या धमकाने जैसे काम कर सकते हैं, इसी वजह से उन्होंने दिल्ली की अदालत में याचिका लगाकर अंतरिम राहत की मांग की थी।
जालंधर, सिरसा और अंबाला में धमाका कराने वाले पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी पर NIA ने शिकंजा कसा है। ताजा घटनाक्रम यह है कि NIA ने भट्टी के नेटवर्क से जुड़े 18 ठिकानों पर छापामारी की है।
बयान के बाद नर्स भड़क गई हैं। पूरे हरियाणा का नर्सिंग स्टाफ सड़कों पर उतर आया। एसोसिएशन की अपील पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक डॉक्टरों और नर्सों ने कामकाज ठप रखा। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं।
Haryana Orbital Rail Corridor : हरियाणा रेल ऑर्बिटल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की डेडलाइन और लागत एक बार फिर से बढ़ गई है। गुरुग्राम से सोनीपत तक बनने वाले इस 126 मीटर लंबे कॉरिडोर के काम पर अब करीब साढ़े 11 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
Pepsi Sharma Death : हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। पेप्सी शर्मा को सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अमरोहा जिले के पतला गांव के रहने वाले थे।
गुरुग्राम और मानेसर में सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए नए सिरे से डिजाइन किया जाएगा। दोनों जगहों पर 100 से अधिक सड़कों को संवारा जाएगा। सीआरआरआई और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर इन सड़कों के डिजाइन तैयार करेंगे।