
बिहार विधानसभा चुनाव में बिस्फी सीट से चुनाव हारने वाले भाजपा नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भी एसआईआर हो रहा है और ममता बनर्जी इस बार सत्ता से बाहर जाने वाली हैं।

Bisfi Assembly Seat Chunav Result 2025: बिहार के मधुबनी जिले की बिस्फी विधानसभा सीट पर मतगणना में भाजपा के फायरब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल चुनाव हार गए हैं। आरजेडी के आसिफ अहमद ने उन्हें 8107 वोटों के अंतर से हरा दिया।

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनते हैँ तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। बिहार के लिए भी यह शुभ होगा।

नौकरी के बदले जमीन मामले में ईडी ने आज राबड़ी देवी और तेज प्रताप से पूछताछ की। जिस पर बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा कि जो लूटा है, वो लौटाना पड़ेगा। सनातन में भी कहा गया है कि जैसी करनी वैसी भरनी।

बिहार में होली जुम्मा को लेकर मच रहे सियासी हंगामे के बीच आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ठाकुर और दरभंगा की मेयर अंजुम आरा को उलटा टांगने की नसीहत दे दी।

तेजस्वी यादव के कौन है बचौल वाली बात का अब बीजेपी विधायक ने जवाब दिया है। इतना ही नहीं विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने तेजस्वी यादव के पिता और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। बीजेपी विधायक ने कहा कि वो घोटालेबाज नहीं हैं।

बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होने कहा कि बचौल का राज है क्या? या उनके बाप का राज है। ये बचौल है कौन?, कैसे इस तरह का बयान दे सकते हैं। सरकार के मुख्यमंत्री कहां है। दरअसल बचौल ने होली पर मुसलमानों को घरों में रहनेे की नसीहत दी थी।

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि जुम्मे की नमाज साल में 52 दिन होता है। होली साल में एक बार होता है। इसलिए बेहतर होगा कि मुस्लिम समाज घर से बाहर नहीं निकलें। वरना कोई रंग लगा देगा तो वे इसका गलत अर्थ लगाएंगे। माहौल भी खराब हो सकता है।

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। पप्पू यादव एनडीए में आ जाएं और राष्ट्रवाद की धारा को मजबूत करें फिर आगे देखा जाएगा। BJP नेता ने कहा कि आरजेडी हमेशा फर्जीवाड़ा करती है।