
Mahanavami Wishes: शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन आज है। 1 अक्टूबर को माता रानी के हवन-पूजन के साथ ही कंजकों को भी भोजन कराया जाएगा और साथ ही नवरात्रि की पूजा पूर्ण होगी। इस पावन मौके पर अपनों और शुभचिंतकों को भेज दें नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

महानवमी सब तिथियों श्रेष्ठ है। भगवान् श्रीकृष्ण ने पद्मपुराण में कहा है कि मां दुर्गा परमशक्ति सर्वव्यापिनी, भावगम्या, अनन्ता ओर आद्या आदि नामसे विश्वविख्यात है । उनका काली, सर्वमंगल्या माया, कात्यायिनी, दुर्गा, चामुण्डा और शंकरप्रिया आदि अनेक नाम और रूपों से पूजन किया जाता है।

नवरात्रि की नौ दिनों में अष्टमी और नवमी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इन दोनों दिनों में कन्याओं का मां स्वरुप में पूजन करके उन्हें भोजन कराया जाता है।ज्योतिषचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार इस बार नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी 30 सितम्बर मंगलवार को और महानवमी 01 अक्टूबर बुधवार को है।

Happy Mahanavmi wishes in hindi शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप इस स्वरूप की पूजा की जाती है और नवमी पर सिद्धिदात्रि देवी की। देवी का यह स्वरूप समस्त प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाला है