
इस खुलासे ने अमेरिकी सांसदों और रक्षा अधिकारियों के बीच खलबली मचा दी है। सांसदों ने चेतावनी दी है कि ग्लोबल रोमिंग सिस्टम और स्मार्टफोन के विज्ञापनों से जुड़े तकनीकी लूपहोल्स ने अमेरिकी सेना को बेहद संवेदनशील और असुरक्षित स्थिति में डाल दिया था।

कल्याणपुर में एक महिला ने अपने पति पर व्हाट्सएप हैक कर रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। शादी के बाद महिला को दहेज में कार मांगने और प्रताड़ित करने का भी सामना करना पड़ा, जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने इस मामले में पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Bijnor News: - सीओ राजेश सोलंकी ने ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को सुना और ई-रिक्शाओं को हैक करने से बचाव के लिए दिए जरूरी टिप्सई-रिक्शाओं को हैक करके वालों के खिला

Kannauj News: गुरसहायगंज में हैकर्स ने एक पुलिस दरोगा के मोबाइल और लैपटॉप को हैक कर लिया। दरोगा ने लोगों को मैसेज कर सतर्क रहने की सलाह दी। उनकी जानकारी के अनुसार, हैकर्स ने उनके नंबर से लोगों को गलत एपीके फाइल भेजी। उन्होंने लोगों को न खोलने और किसी भी डिमांड पर ध्यान न देने के लिए चेतावनी दी।
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की वेबसाइट साइबर हमले का शिकार हो गई। हैकरों ने होम पेज बदलकर पाकिस्तान समर्थक नारे और आपत्तिजनक संदेश लिख दिए। करीब 16 घंटे बाद वेबसाइट बहाल की गई। साइबर क्राइम, एसटीएफ और खुफिया विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
रूरा में जागरूकता अभियान के बावजूद साइबर ठगी की एक घटना सामने आई है। एक खाद विक्रेता के फोन को हैक करके उसके खाते से एक लाख तेइस हजार रुपये चुरा लिए गए। पीड़ित ने रूरा थाने में साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने जांच शुरू की है।
साइबर क्राइम पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दो ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आनंदम स्वीट्स के निदेशक का मोबाइल हैक कर 24.95 लाख रुपये चुरा लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपीयों का पता लगाकर उन्हें 14 जून को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कई बैंक खातों और एटीएम कार्ड भी बरामद हुए।
कप्तानगंज में श्री रामधनी सिंह नोहर देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरेन्दु द्विवेदी का व्हाट्सएप हैक हो गया, जिस पर हैकर ने मित्रों से 25 से 28 हजार रुपये मांगे। इसी तरह, रिटायर कैप्टन आरके यादव का भी मोबाइल हैक हुआ और उनसे 48 हजार रुपये की मांग की गई। दोनों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में एड. श्वेता मिश्रा ने एसपी को शिकायत दी है कि उसकी सोशल मीडिया आईडी हैक कर आत्महत्या की पोस्ट डाली गई। वहीं, ग्राम कंचनपुर में ट्रैक्टर-कार में टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की।
आईआईटी कानपुर साइबर फ्रॉड और हैकिंग से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा में बैचलर कोर्स शुरू कर रहा है। इस कोर्स में प्रवेश जेईई मेन स्कोर, लिखित परीक्षा और हैकाथॉन के जरिए मिलेगा। चार साल का पाठ्यक्रम जुलाई से शुरू होगा, जिसमें छात्रों को साइबर सुरक्षा के सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।