
सुप्रीम कोर्ट की पहल और निर्देश पर ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवादों को बातचीत के जरिए हल करने की कोशिश फेल हो गई है। वाराणसी में मंगलवार को आयोजित पहली बैठक ही 20 मिनट भी नहीं चल सकी।

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद का केस सुलहसमझौते के आधार पर बातचीत से तय करने के लिए मुस्लिम पक्ष अब तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की पहल पर आज वाराणसी में हिंदू पक्ष के साथ बैठक में मुस्लिम पक्ष शामिल होगा।

वाराणसी की ज्ञानवापी को लेकर चल रहे मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट की पहल पर मध्यस्थता के आधार पर सहमति बनाने के लिए आयोजित बैठक में मुस्लिम पक्ष शामिल नहीं होगा। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि हम अदालत के जरिए ही कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने नई पहल की है। हिंदू-मुस्लिम पक्ष को बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने की पहल की है। इसे लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों के वादी और अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई है।
काशी की ज्ञानवापी और मथुरा की शाही ईदगाह जामा मस्जिद को लेकर हिंदू-मुस्लिम समाज के बीच चल रही रस्साकसी को लेकर इंडिया आर्कियोलॉजिकल सर्वे (ASI) के पूर्व रीजनल डायरेक्टर केके मुहम्मद ने एक सलाह दी है। मुस्लिमों से दोनों पर से दावा छोड़ने और हिंदुओ से अब किसी मस्जिद पर दावा नहीं करने को कहा है।
ज्ञानवापी के वजूखाना का सर्वेक्षण कराने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई टाल दी है। शुक्रवार को हाईकोर्ट को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश अब भी प्रभावी है। इसके बाद हाईकोर्ट ने सुनवाई टालने का फैसला कर लिया।