
Saharanpur Masjid Demolition: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 120 साल पुरानी मस्जिद पूरी तरह जमींदोज हो गई। प्रशासन की इस कार्रवाई पर असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या देश में अब मुसलमानों के लिए मजहबी आजादी का संवैधानिक हक भी नहीं बचा है।

ज्ञानवापी-शृंगार गौरी विवाद को लेकर मध्यस्थता वार्ता सफल नहीं हो पाई। मध्यस्थता से समाधान पर सहमति नहीं बनी। बैठक के दौरान हिंदू और मुस्लिम पक्षों ने अपने-अपने दावे किए।

सुप्रीम कोर्ट की पहल और निर्देश पर ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवादों को बातचीत के जरिए हल करने की कोशिश फेल हो गई है। वाराणसी में मंगलवार को आयोजित पहली बैठक ही 20 मिनट भी नहीं चल सकी।

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद का केस सुलहसमझौते के आधार पर बातचीत से तय करने के लिए मुस्लिम पक्ष अब तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की पहल पर आज वाराणसी में हिंदू पक्ष के साथ बैठक में मुस्लिम पक्ष शामिल होगा।
वाराणसी की ज्ञानवापी को लेकर चल रहे मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट की पहल पर मध्यस्थता के आधार पर सहमति बनाने के लिए आयोजित बैठक में मुस्लिम पक्ष शामिल नहीं होगा। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि हम अदालत के जरिए ही कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।
Supreme Court of India: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए इन तीनों मामलों को मध्यस्थता से सुलझाने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, अब खबर है कि हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों ने कानूनी लड़ाई जारी रखने का फैसला किया है।
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने नई पहल की है। हिंदू-मुस्लिम पक्ष को बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने की पहल की है। इसे लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों के वादी और अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई है।
Madhubani ATS Raid: गिरफ्तार मौलाना इजहार का भारत विरोधी आतंकी संगठन से सांठगांठ है। एटीएस में शामिल अधिकारी और स्थानीय पुलिस अधिकारी लगातार उससे पूछताछ में जुटे हैं। नगर थाना कैंपस में गोपनीय तरीके उसे रखा गया है।
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित ज्ञानवापी मस्जिद की दीवार के कुछ हिस्से पर गेरुआ रंग से डमरू, सांप समेत की आकृति बनाए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। शहर मुफ्ती ने डीसीपी सुरक्षा को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति जताई।
वाराणसी की सिविल जज ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के दौरान वादमित्र पर 2000 रुपये का हर्जाना लगाया है। पिछली सुनवाई में आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगने को लेकर तीन बहनों की ओर से आपत्ति जताई गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने यह कार्रवाई की।