
गुरुग्राम सेक्टर 10 स्थित सिविल अस्पताल के परिसर में रविवार रात 32 वर्षीय एक महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक युवक ने 32 साल की महिला पर एसिड फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

गुरुग्राम में 19 साल की छात्रा के लिविइन पार्टनर ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। त्रिपुरा की रहने वाली छात्रा जिंदगी और और मौत के बीच झूल रही है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

गुरुग्राम प्रशासन ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरस्वती कुंज में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों को बुलडोजर से ढहा दिया। ये अपराधी अवैध झुग्गियों के किराए से आपराधिक गतिविधियां चलाते थे।

गुरुग्राम में पड़ोसी युवक द्वारा मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या से आसपास के लोग सकते में हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी युवक घर के बाहर खेल रही बच्ची को सामान दिलाने के बहाने 4 किलोमीटर दूर ले गया। वहां पर उसके साथ हैवानियत की और फिर शव को गड्ढे में दबा दिया।

गुरुग्राम पुलिस ने गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के साथ संयुक्त अभियान में चीन के साइबर जालसाजों को फोन मदद प्रदान करने के आरोप में एक नगा महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया।

गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित स्पेज आईटी पार्क में एक आईटी मैनेजर ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मंगलवार तड़के हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। डेढ़ साल पहले विवाहित मैनेजर के सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं है।

गुरुग्राम पुलिस ने 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ही बिल्डिंग के फ्लोर को 25 से अधिक लोगों को बेचकर ठगी की। आरोपी ने पैसे लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की और चालाकी से प्रॉपर्टी को अपनी दूसरी कंपनी के नाम लीज पर ले लिया।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों संग मारपीट के बाद आरोपियों ने पूरी पेमेंट की और नकली बंदूक लहराते हुए 'गंभीर परिणाम भुगतने' की चेतावनी देते हुए मौके से फरार हो गए।

गुरुग्राम के सोहना रोड पर स्थित घामडोज टोल प्लाजा पर गुरुवार रात बिना नंबर की एक काली स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने टोल के बैरिकेड तोड़ने के बाद कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

महेंद्रगढ़ के भंदोर ऊंची निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर स्टोर मैनेजर के तौर पर काम करता है और गुरुग्राम के सेक्टर-पांच इलाके में रहता है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब सवा चार बजे अपने ऑफिस मानेसर से सेक्टर-पांच घर की तरफ जा रहे थे।