चंदौसी में शहर में प्रस्तावित 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के शिलान्यास को लेकर एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के अपने- अपने दावे हैं।

यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरंभ हुई। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने जियामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा उत्सव में छात्राओं को चंदन टीका लगाकर स्वागत किया।

यूपी विधानसभा में सपा विधायक रागिनी सोनकर और मंत्री गुलाब देवी के बीच जबरदस्त शायरी वार देखने को मिला। भगवान राम और कलयुग के बहाने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गए सवालों ने सदन का माहौल गरमा दिया तो वहीं शायरियों वार-पलटवार ने माहौल हल्का भी किया।

योगी सरकार के तीन मंत्रियों के लिए मंगलवार को दिन आफत वाला रहा। दो मंत्री दो अलग अलग हादसों में बाल-बाल बच गए और एक मंत्री के एस्कार्ट में शामिल पुलिस जीप स्टार्ट ही नहीं हुई। इससे बिना एस्कार्ट ही उन्हें रवाना होना पड़ा।
हापुड़ में भीषण हादसा हो गया। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित छिजारसी चौकी के पास मंगलवार की दोपहर को माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
होली से पहले गुरुवार को चंदौसी की विधायक और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी संभल पहुंची हैं।उन्होंने कहा है कि संभल का नाम कभी भी बदल सकता है। ऐसा हो तो जिले के लोग आश्चर्य न करें। मंत्री का ये बयान आगे होने वाले बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।