
Gridih News: गिरिडीह के बरहमसिया स्थित जैन गैस कंपनी में जीएसटी अधिकारियों ने गुरूवार को लगभग सात घंटे तकraid किया। अधिकारियों की टीम ने कंपनी के दस्तावेजों की छानबीन की। पुलिस ने भी सुरक्षा के लिए सहयोग किया। हालांकि, जीएसटी के स्थानीय अधिकारी इस संबंध में जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं।

यूपी में नेपाल से संचालित सौ करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का भंडाफोड़ हुआ। यूपी पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 5 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 6 की तलाश जारी है। ये गैंग फर्जी फर्मों से आईटीसी क्लेम कर चूना लगा रहे थे। एसआईटी ने कार्रवाई की।

कानपुर में जीएसटी चोरी के संदेह में डीजीजीआई की लखनऊ टीम ने एक बड़े पान मसाला समूह और उससे जुड़े कारोबारियों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की। ट्रांसपोर्ट नगर की फैक्टरियों समेत कई स्थानों पर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच देर शाम तक जारी रही।

बदायूं में 218 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मामले में सीजीएसटी की कार्रवाई के बाद रचित गुप्ता, मनोज साहू और उमेश को मेरठ की अदालत ने 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जांच में बिना जीएसटी पंजीकरण के बड़े पैमाने पर गुटखा और पान मसाला बनाने का खुलासा हुआ।
दुलहूपुर में एक सरिया की दुकान पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। व्यापारियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। व्यापारियों ने अधिकारियों पर पारदर्शिता के अभाव का आरोप लगाया और पहचान पत्र दिखाने की मांग की।
सोमवार को जीएसटी विभाग ने मुरादाबाद के इस्लामनगर रोड पर एक लोहा कारोबारी की दुकान और गोदाम पर छापेमारी की। चार टीमों ने बिना सूचना के जांच शुरू की, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने एहतियातन दुकानें बंद कर दीं। जांच में स्टॉक, बिल और वित्तीय दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई।
मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक नूर सलीम राणा की अमन रोलिंग मिल पर जीएसटी विभाग ने छापेमारी की। जांच में करोड़ों की हेराफेरी का पता चला। छापे के दौरान मुख्य संचालक मौके पर नहीं थे, लेकिन जांच जारी रही। अधिकारियों ने मिल की गतिविधियों पर नज़र रखी थी।
मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने पूर्व विधायक नूर सलीम राणा के अमन रोलिंग मिल पर छापेमारी की। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने सभी गेट सील कर दिए और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। करोड़ों की टैक्स चोरी की सूचना पर कार्रवाई की गई।
मुजफ्फरनगर के होटल वेलविस्टा पर स्टेट जीएसटी विभाग ने छापेमारी की, जिसमें 54 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। प्रारंभिक जांच में होटल का वास्तविक कारोबार 5 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। होटल संचालकों ने विभागीय पोर्टल पर अपने वास्तविक कारोबार को छिपाया।
झांसी जीएसटी घूसकांड में डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के साथ पकड़े गए अधीक्षकों अजय कुमार शर्मा और अनिल कुमार तिवारी पर सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का नया केस दर्ज किया है। जांच में करोड़ों की काली कमाई उजागर हुई है।