
मंत्री झाबर सिंह खरा के परिवार से चुनावी मैदान में उतरने वाले चार सदस्यों में सबसे प्रमुख नाम उनकी पत्नी शांति देवी का है। उन्होंने श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।

Kannauj News: छिबरामऊ विकासखंड की त्योर और कपूरपुर ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपालों में अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। त्योर में सड़क निर्माण, परिवार रजिस्टर और नियमित सफाई की मांग उठाई गई। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कपूरपुर में भी अधिकारियों ने समस्याएं सुनीं और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्में भी कराई गईं।

भीलवाड़ा जिला परिषद चुनाव में गुरुवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। इसी दौरान वार्ड नंबर 29 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहीं रेखा देवी तेली जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचीं।

यूपी के गोंडा जिलें की एक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट हुई। डीएम ने इस पर ग्राम प्रधान, सचिव और जूनियर इंजीनियर समेत चार पर तगड़ा ऐक्शन लिया।
Roorki News: खेलपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उपचुनाव में अंशु ने 862 मतों से जीत हासिल की। मतगणना में उन्हें 1,650 वोट मिले, जबकि पूनम को 788 और रूबी को 20 वोट प्राप्त हुए। कुल 50 मत निरस्त किए गए। जीत के बाद अंशु ने ग्रामीणों का आभार जताया और गांव के रुके विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने का संकल्प लिया।
Shahjahnpur News: बंडा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों में कथित फर्जीवाड़े की जांच की मांग की है। संगठन ने चकरोड पटाई, तालाब खुदाई और नाली सफाई के लिए फर्जी मास्टर रोल भरकर सरकारी धन निकालने का आरोप लगाया। ज्ञापन में कई पंचायतों के एक वर्ष के कार्यों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी गई।
Begusarai News: निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 930 सोकपिट का निर्माण पूरा, शेष 510 सोकपिट के निर्माण के लिए पहल जारी
Mathura News: मथुरा। जनपद की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति प्रक्रिया जोरों पर है। जिले की शेष बची 45 ग्राम पंचायतों में से 35 ग्राम पंचायतों में पंचाय
पार्टी की इस नियुक्ति को निकाय चुनाव के अनुभवों से जोड़कर देखा जा रहा है। निकाय चुनाव में कई जगह बहुमत मिलने के बावजूद बोर्ड नहीं बना पाने के बाद कांग्रेस इस बार किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती। यही वजह है कि जिलेवार पर्यवेक्षकों के साथ पंचायत समितिवार प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।
Gauriganj News: उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में धान की रोपाई-कटाई और गेहूं की बुवाई-कटाई के प्रमुख सीजन में कुल 60 दिनों तक मनरेगा कार्यों पर रोक लगाई है। इन अवधियों में कार्य स्वीकृत या शुरू नहीं होंगे और बेरोजगारी भत्ता भी देय नहीं होगा। ग्राम पंचायतों को वार्षिक कार्ययोजना और श्रम मांग तय करते समय इन दिनों को शामिल नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।