
बिहार में दिसंबर 2025 तक स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50-50 हजार मिलेंगे। यह राशि उन्हें मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत दी जायेगी। दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण सभी छात्राओं का परीक्षाफल संबंधित पोर्टल पर 15 मई तक अपलोड करने के लिए कहा गया है।

यूपी के प्राइमरी स्कूल पीएम सूर्य घर योजना से रोशन किए जाएंगे। इससे स्मार्ट क्लासों को पंख लग सकेंगे। इससे गर्मियों में पंखे भी चलेंगे एवं एलईडी की रोशनी से क्लास रूप भी जगमगाएगा। राज्य सरकार इसके लिए केन्द्र सरकार को पत्र भेजने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को तीन बड़ी सौगातें दी हैं। सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें 5 लाख रुपये तक की कैशलेस मेडिकल सुविधा और जीवन बीमा सुरक्षा देने का ऐलान किया है।

भारत 2 मई को एक मोबाइल-बेस्ड डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम शुरू करेगा, जिसका उद्देश्य लोगों के फोन पर रियल टाइम में इमरजेंसी अलर्ट पहुंचाना है। इस अपग्रेड के जरिए SMS के साथ-साथ Cell Broadcast (CB) टेक्नोलॉजी भी पेश की गई है। कैसे काम करेगा नया सिस्टम, डिटेल में जानिए
पीएम किसान सम्मान निधि और एमएसपी पर फसल बिक्री के लिए अब 'फार्मर रजिस्ट्री' अनिवार्य होगी। किसानों को खाद, बीज और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए अपनी फार्मर आईडी बनवानी होगी।
सरकार का NSFDC शिक्षा ऋण योजना चलाता है। यह योजना एससी वर्ग के उन छात्रों को ऋण देती है जो मान्यता प्राप्त संस्थानों में फुल टाइम प्रोफेशनल या टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं। लोन भारत या विदेश दोनों में पढ़ाई के लिए उपलब्ध होता है।