
बिहार विधानसभा में सामाजिक कल्याण मंत्री मदन सहनी ने राज्य के हर प्रमंडल में 500-500 बेड की क्षमता वाले नेत्रहीन और मूक बधिर विद्यालय खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सिविल सेवा प्रोत्साहन और उद्यमी योजना से भी जोड़ा जाएगा।

बिहार में सभी सिंगल लेन सड़कों को आने वाले समय में टू लेन कर दिया जाएगा। विधानसभा में पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने पशुपति नाथ से बाबा बैद्यनाथ धाम तक नया हाइवे बनाने का भी ऐलान किया।

बिहार की नीतीश सरकार ने बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। राज्य में अब पीएम किसान सम्मान निधि के साथ-साथ कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि मिलेगी। बिहार के किसानों को सालाना 3000 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।

पीएम किसान सम्मान निधि जैसी सरकारी योजनाओं के लिए फार्मर आईडी का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। अब फार्मर आईडी बनाने के लिए बिहार में किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसे पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया है।

बिहार में सरकारी कर्मचारी अब सोशल मीडिया का दुरुपयोग नहीं कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर कोई विवादित पोस्ट करने, किसी पार्टी के समर्थन में कमेंट करने और सरकारी कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है।

Bihar CM Pratigya Yojana: बिहार नीतिश सरकार युवाओं के लिए यह एक इंटर्नशिप प्रोग्राम चला रही है। इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को हर माह पैसे भी मिलेंगे। इस योजना का नाम सीएम-प्रतिज्ञा योजना है। चलिए जानते हैं कि यह योजना क्या है और इसके तहत युवाओं को कितने पैसे मिलेंगे?

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को नीतीश सरकार ने बड़ी राहत दी है। अगर लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण किसी कारण से नहीं हो पाया है तो उनकी पेंशन रोकी नहीं जाएगी।

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार बेटियों को शेफ की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देगी। सरकार की योजना बेटियों को विदेश भेजने की है। सीएम धामी ने श्रीअन्न आधारित ‘शेफ संवाद’ कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से यह बात कही।

राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना मेधावी लड़कियों को उच्च शिक्षा में प्रोत्साहन देने और उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है।

निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखंड को पहला स्थान मिला है। हिमालयी राज्य के बाद जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव तथा गोवा का स्थान रहा।