
हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह घोषणा की। यह निर्णय नशे के खिलाफ अभियान के तहत लिया गया है। सरकारी भर्तियों और पेशेवर संस्थानों में डोप टेस्ट होगा, लेकिन नशे के सेवन करने वाले छात्रों का पुनर्वास और उपचार किया जाएगा।

शहर के नेहरू एन्क्लेव में ‘बेरोजगारी गरीबी मुक्त भारत अभियान’ और ‘युवा भारत’ द्वारा राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रतिनिधियों ने सरकारी नौकरी को संवैधानिक अधिकार घोषित करने की मांग की। बैठक में आने वाले दिनों में मानव श्रृंखला, पदयात्रा और जिला सम्मेलनों का आयोजन करने की रणनीति बनाई गई।

बिहार में 208 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोले जाने हैं। इन कॉलेजों में शिक्षक और नॉन टीचिंग स्टाफ के कुल 9152 पदों पर बहाली की हरी झंडी सम्राट सरकार ने दे दी है। हर कॉलेज में 32 शिक्षक और 12 शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में 357 कनिष्ठ औषधि विश्लेषकों और 252 दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने 2017 से पहले की भर्तियों में भेदभाव और भ्रष्टाचार के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। योगी ने कहा कि नौ साल में नौ लाख सरकारी नौकरियों का रिकॉर्ड बना।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि वर्ष 2026-27 में प्रदेश सरकार विभिन्न आयोगों और भर्ती बोर्डों के जरिये करीब डेढ़ लाख सरकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में इस साल 1.5 लाख से ज्यादा भर्तियां होंगी। विभिन्न आयोगों को लक्ष्य दिए गए हैं। भर्ती में धांधली रोकने के लिए सख्त कानून लागू है, दोषियों को उम्रकैद व संपत्ति जब्ती का प्रावधान है।
बरेली में युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में फर्जी आईएएस डॉ. विप्रा शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रापर्टी डीलर अमित राज ने बताया कि विप्रा ने खुद को एसडीएम बताकर उसके और उसके भाइयों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 936 परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए घोषणा की कि इस वर्ष यूपी पुलिस में 1 लाख नई भर्तियाँ की जाएंगी।
बेरोजगारी बढ़ने के कारण उच्च शिक्षित युवा छोटी सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने को मजबूर हैं। हाल ही में हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा में लाखों युवाओं ने भाग लिया। यूपी में 41,000 पदों के लिए 25 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया। प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है, और कई युवा स्थाई रोजगार न मिलने के कारण होमगार्ड जैसी नौकरियों के लिए परीक्षा दे रहे हैं।
अपडेट-1...नोट- नीचे से दो बॉक्स जोड़ा गया है अपडेट नोट::::पहले यह खबर ‘पहले चरण के