Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता किशन सिंह को मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन ने चार अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्हें पदोन्नति का लाभ उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मिलेगा और वे गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कार्य करेंगे।

Gorakhpur News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रामगढ़झील की जेटी की सुरक्षा जांच के बाद, गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने क्रूज का भार पांच पिलरों पर शिफ्ट कर दिया है। तकनीकी जांच में जेटी के दो पिलरों की संरचनात्मक कमजोरी सामने आई। अब मरम्मत और नई जेटी के निर्माण के विकल्पों पर विचार चल रहा है।

गोरखपुर में चिलुआताल घाट को विकास प्राधिकरण को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्थितियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इससे घाट पर सुविधाओं का विस्तार होगा और पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। दुकानों के शुरू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को यूपी ओबीपीएएस एवं निवेश मित्र पोर्टल पर पुरानी मानचित्र समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित किया। इसमें 34 पुराने मामले निस्तारित किए गए और 18 मानचित्रों को स्वीकृति दी गई। प्राधिकरण ने हर महीने द्वितीय एवं चतुर्थ गुरुवार को ऐसा शिविर आयोजित करने की योजना बनाई है।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने संबंधित सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक जोन से साप्ताहिक आधार पर कम से कम 15 शमन मानचित्र दाखिल करें। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत कालोनियों को किसी भी कीमत पर बढ़ावा नहीं मिलने देंगे।
जीडीए में भवन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने की दिशा में नई पहल की जा रही है। दरअसल, अब आवेदन के पहले आवेदक एआई आधारित बोट की मदद से खामियों की स्वतः पहचान कर सकेगा।
इन योजनाओं के मूर्त रूप लेने पर बड़ी संख्या में लोगों के शानदार लाइफ स्टाइल के साथ स्वस्थ, साफ-सुथरा और सुखी जीवन जीने के सपने पूरे हो सकेंगे। गुरुकुल सिटी, वैदिक सिटी और ताल रिंग रोड जैसी प्रमुख परियोजनाओं को लेकर भूमि अर्जन विभाग की गोरखपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने समीक्षा की।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के नवागत उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्हें 'नया गोरखपुर' योजना को लागू करने, मास्टर प्लान तैयार करने और अवैध निर्माण पर नियंत्रण स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे पहले गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी रहे हैं।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत आवंटियों से केवल साधारण ब्याज लिया जाएगा। यह मूल आवंटन के समय निर्धारित ब्याज दर के बराबर होगा। आवेदन की तारीख वही मानी जाएगी, जब प्रोसेसिंग फीस और प्रारंभिक धनराशि जमा कर दी जाएगी।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण रामगढ़झील पर 14.32 करोड़ रुपये की लागत से बने 112 मीटर लम्बे डबल लेन पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। जलकुम्भी निकालने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुल का उद्घाटन करेंगे, जिससे तारामंडल और वसुंधरा एन्क्लेव के बीच यात्रा सुगम होगी।