
हापुड़ जिले के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने महज 15 दिन में फैसला सुनाया। जज ने दरिंदे को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

लखीमपुर खीरी में घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ मुस्लिम समुदाय के अधेड़ ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना से क्षेत्र में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की।

बिहार के दरभंगा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने बेटे को घऱ पर पढ़ाने आने वाली महिला टीचर से कई बार रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी ने महिला टीचर का अश्लील वीडियो भी बनाया था।

मेरठ में अपनी बहन के साथ शहर गई एक नाबालिग लड़की को पार्क से एक युवक खींचकर झाड़ियों में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ रेप किया। लड़की की चीख सुनकर पार्क में मौजूद लोगो लोगों ने पुलिस बुलाई। तब तक आरोपी भाग चुका था।
आगरा में तंत्रमंत्र की बात कहकर तांत्रिक युवती को कमरे में ले गया और उसके साथ रेप करके उसका अश्लील वीडियो बना लिया। घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तांत्रिक को पकड़कर पिटाई कर दी।
अलीगढ़ जिले से समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां कचरा फेंकने गई एक नाबालिग को कार सवार आरोपी घर के बाहर से अपहरण करके ओयो होटल में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
हाईकोर्ट के आदेश पर रेप पीड़िता की सुरक्षा में लगाए गए गनर ने युवती से रेप कर डाला। गनर युवती से शादी का झांसा देकर कई दिनों से संबंध बना रहा था। इस दौरान युवती गनर के बच्चे की मां बन गई। इसके बाद गनर युवती को छोड़कर चला गया।
आगरा में एक युवती के साथ उसके दोस्त ने दरिंदगी की। युवक ने अपने दोस्तों से युवती का गैंगरेप करवाया। गैंगरेप का वीडियो वायरल हुआ तो घटना की जानकारी हुई। घटना एक महीने पुरानी बताई जा रही है।
फिरोजाबाद में शादी का झांसा देकर गाजियाबाद में किराए पर रह रही युवती को युवक ने अपने दोस्त के घर पर बंधक बनाकर रेप किया। युवती ने विरोध किया तो युवक ने धारदार हथियार से उसके गले, सीने, हाथ, सिर पर हमला घायल कर दिया।
बिहार के गयाजी जिले में एक चाचा ने अपनी भतीजी को हवस का शिकार बनाया। नाबालिग भतीजी अब गर्भवती हो गई है और चाचा उसपर गर्भपात कराने का दबाव बना रहा था। पिता ने अब इस मामले में थाने में केस दर्ज कराया है।