
गाजियाबाद नगर निगम और व्यापारियों के बीच 1702 दुकानों के किराये को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खत्म हो गया। महापौर और नगर आयुक्त ने व्यापारियों की सहमति से किराया वृद्धि पर निर्णय लिया। चार जोन में अलग-अलग दर से दुकानों का किराया दो से तीन हजार रुपये तक बढ़ेगा।

गाजियाबाद शहर में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। गाजियाबाद नगर निगम शहर के 200 पार्क नए सिरे से विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की नई दरों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज़ कर दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में टैक्स बढ़ोत्तरी को सही और नियमानुसार करार दिया है।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की सात प्रमुख योजना अब नगर निगम को हस्तांतरित हो गईं। इनमें स्वर्णजयंतीपुरम समेत कई कॉलोनी, नगर निगम मुख्यालय, राजनगर एक्सटेंशन की 45 मीटर चौड़ी सड़क और एक एसटीपी शामिल हैं। नगर निगम अब इन कॉलोनियों की जिम्मेदारी संभालेगी।

गाजियाबाद नगर निगम डूंडाहेड़ा में पीपीपी मॉडल पर बायो-सीएनजी प्लांट लगाएगा, जहां सीवर की जहरीली गैसों से ईंधन बनाया जाएगा। साथ ही जीडीए अपनी महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम टाउनशिप योजना को भी जल्द लॉन्च करेगा।

गाजियाबाद नगर निगम ने स्वर्ण जयंतीपुरम और भाऊराव देवरस कॉलोनी के हस्तांतरण की तैयारी पूरी कर ली है। निगम ने 34 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव तैयार किए हैं। यह रकम गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) से ली जाएगी।

गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि द्वार बनाने के लिए सभी चयनित स्थलों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा।

गाजियाबाद आरडीसी समेत शहर की अतिव्यस्त चार सड़कें जाम मुक्त करने की तैयारी की जा रही है। इस पर गाजियाबाद नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) संयुक्त रूप से काम करेंगे।

गाजियाबाद नगर निगम शहर में बनने वाले मकान की अतिरिक्त मंजिल बढ़ाने पर अलग से शुल्क लेगा। हर मंजिल के निर्माण पर शुल्क लिया जाएगा। निगम जल्द कार्य योजना तैयार करेगा। निगम की अगली बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद शुल्क राशि तय होगी।

गाजियाबाद में मेरठ तिराहे पर नमो भारत स्टेशन के पास पांच मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। नगर निगम ने इसकी डीपीआर शासन को मंजूरी के लिए भेज दी है। इसके निर्माण पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें दुकानों के अलावा, रेस्टोरेंट और पार्किंग होगी।