
Ghaziabad Crime News : गाजियाबाद के एक होटल रूम में एक युवती की लाश फंदे से लटकी मिली।युवती की मौत से पहले दूसरे समुदाय का एक युवक उससे मिलने होटल में आया था। पुलिस अब उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

अंतराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या कर दी गई। चिराग का खून से लथपथ शव शनिवार को गाजियाबाद के साईं उपवन में पड़ा मिला। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया और उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

गाजियाबाद के लोनी निवासी 22 वर्षीय जैद खान के तार सीमापार तक जुड़े थे। वह पाकिस्तानी गैंगस्टर एवं आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। गाजियाबाद पुलिस अब उसके परिवार से पूछताछ के साथ ही बैंक खातों की भी जांच में जुटी है।

गाजियाबाद के मुरादनगर में जनगणना टीम को रास्ता दिखाने पर एक शख्स इस कदर भड़क गया कि उसने रास्ता दिखने वाले अपने पड़ोसी को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के शालीमार गार्डन की डीएलएफ कॉलोनी के एक फ्लैट में दो बुजुर्गों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। दोनों बुजुर्ग लगभग 20 साल से परिवार से अलग रह रहे थे।
गाजियाबाद में एक शादी समारोह में हुए विवाद के बाद पिलखुवा क्षेत्र के गांव गालंद निवासी शराब कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज सुबह अस्पताल पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया।
लोनी की उत्तरांचल कॉलोनी में बुजुर्ग की हत्या और लूट की गुत्थी सुलझ गई है। घर में काम करने वाली नौकरानी की 13 वर्षीय बेटी इस पूरे अपराध की मास्टरमाइंड निकली। किशोरी ने अपने पिता और ममेरे भाई के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी ताकि घर में रखे कैश और गहने लूटे जा सकें।
गाजियाबाद की महागुनपुरम सोसाइटी के विनायक टावर में रहने वाले 42 वर्षीय ज्योतिषी राजवीर चावला ने आत्महत्या करने से पहले अलग रह रही पत्नी को अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भेजा था। इसके कुछ ही समय बाद उन्होंने बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ जहां एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रात भर सैकड़ों वाहन उसके शव को कुचलते रहे।
गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हुई बच्ची का शव देर रात नंदग्राम थाना क्षेत्र में पड़ा मिला।