
गौतम अदाणी ने एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज अपने नाम कर लिया है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी की कुल संपत्ति 89.2 अरब डॉलर हो गई है। उन्होंने रिलायंस के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। उनकी संपत्ति में वृद्धि धोखाधड़ी के आरोपों के खारिज होने के बाद आई है।

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि बुधवार को उनकी इस संबंध में अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के एमडी करण अडाणी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है।

शोल्डर : अमेरिकी न्याय विभाग ने सभी आपराधिक आरोप वापस लिए, मामले दोबारा नहीं खुलेंगे

अमेरिकी न्याय विभाग ने अदाणी और उनके भतीजे पर लगे आपराधिक आरोपों को समाप्त कर दिया है। इस तरह यह पूरा मामला औपचारिक रूप से बंद हो गया है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपों को जारी रखने का आधार नहीं मिला।
गौतम अदाणी ने गायत्री मन्दिर में मत्था टेका और कहा कि गायत्री मंत्र के जाप से उन्हें शांति मिलती है। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने 2005 से अब तक 14 लाख से ज्यादा आंखों के ऑपरेशन किए हैं। अदाणी फाउंडेशन के विजन केयर कार्यक्रम के तहत 59,000 लोगों को चश्मे दिए गए हैं।
अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी और उनकी पत्नी डॉ प्रीति अदाणी का मस्तीचक अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में भव्य स्वागत किया गया। अदाणी ने हॉस्पिटल परिसर का दौरा किया और दस नई बसों की सौगात दी, जिससे मरीजों को सुविधा मिलेगी। अस्पताल में सस्ती और उत्कृष्ट आंखों के इलाज की व्यवस्था है।
गौतम अदाणी ने कहा कि उनका समूह पटना में सामाजिक आधारभूत संरचना को विकसित करना चाहता है। इसके तहत स्कूल, विश्वविद्यालय और अस्पताल बनाने की योजना है। 3 से 4 सालों में 50-60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे।
गौतम अदाणी ने कहा कि यह निवेश बिहार में सड़क, शिक्षा, ऊर्जा, मल्टी मोडल लॉजिस्टिक हब के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जाएगा। इससे बिहार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होगा। बिहार में संसाधन की जरूरत है।
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को भूमि पूजन कर ग्रामीण इलाकों के लिए नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी, अदाणी इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
गौतम अदाणी और सागर अदाणी अमेरिका में कानूनी मामलों के समाधान के करीब पहुंच गए हैं। गौतम अदाणी ने 57.4 करोड़ और सागर अदाणी ने 114.8 करोड़ का भुगतान करने पर सहमति जताई है। अमेरिकी न्याय विभाग दोनों के खिलाफ आपराधिक आरोप हटाने की तैयारी कर रहा है। अदाणी समूह ने गड़बड़ी से इनकार किया है।