
खान एकेडमी पर हुए बवाल के दौरान फैजल खान उर्फ खान सर ने ही अपने दोनों बॉडीगार्ड को गोली चलाने का आदेश दिया था। उन्होंने गार्ड से कहा था- देख क्या रहे हो, तुरंत फायर करो, मैं समझ लूंगा। पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज एफआईआर में यह दावा किया गया है।

पटना वाले खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई है। कोचिंग सेंटर के एक गार्ड की भी पिटाई कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खान सर ने बगल के एक कोचिंग संचालक पर हमले का आरोप लगाया है।

हिंसक झड़प के दौरान लाठी और लोहा के रॉड से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तीन चार राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। घटना में ईंट पत्थर जमकर चले जिसमें लोगों के सिर फट गए। मौके पर अफरा तफरी मच रही।

मृतका सौम्या कुमारी धनरुआ के डोमनबिगहा निवासी पिन्टू प्रसाद की पुत्री थी। वह अपनी फुआ की पोती की शादी में मां के साथ आश्रयपुर चार दिनों से आई हुई थी। घटना के वक्त उसकी मां शादी देख रही थी, वहीं वह अपनी पुत्री को छत पर खुले में सुला दी थी।
पटना के शास्त्री नगर में खटाल संचालक शिव कुमार यादव के बेटे दीपक ने अपने जहनाबाद निवासी ससुर के साथ मिलकर पिता की हत्या का प्लान बनाया था। 5 करोड़ रुपये की जमीन के लिए बेटे ने पिता पर गोली चलवाई। गनीमत रही कि पिता की जान बच गई थी।
पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोलियों से भून दिया। गोली लगने से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
पटना के फतुहा रसलपुर गांव में 2 इंच जमीन विवाद में भतीजे ने फायरिंग कर दी। चाची राजमंत्री देवी की मौके पर मौत, पड़ोसी देवसागर सिंह की इलाज के दौरान मौत हुई। राजन प्रसाद गंभीर घायल, PMCH में इलाज जारी।
पुलिस पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात कह रही है। गांव के लोगों ने बताया कि जुआ खेलने को लेकर युवकों के बीच पहले विवाद और मारपीट हुई थी। उसी को लेकर बुधवार की रात कुछ युवकों ने पिस्टल से गोलीबारी कर दी।
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की गुरुवार को निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप हैं कि उन्हें गोली मारकर गाड़ी से कुचल दिया गया। परिजन ने जेडीयू प्रत्याशी एवं बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।
पटना जिले के मनेर में पुलिस थाने के सामने बदमाश एक युवक को गोली मारकर भाग गया। गोली लगने से जख्मी युवक भागकर थाने पहुंचा और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।