
किलियन एमबाप्पे ने इंग्लैंड के खिलाफ 2 गोल कर इतिहास रचा। वह 22 गोल के साथ फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लियोनेल मेसी का रिकॉर्डतोड़ा है।

इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरा स्थान हासिल किया। इस मैच में साका ने हैट्रिक लगाई, जबकि दो गोल दागकर एमबाप्पे मेसी से सर्वाधिक गोल की लिस्ट में आगे निकले

स्पेन वर्सेस अर्जेंटीना फाइनल आज ईस्ट रदरफोर्ड न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाना है। अर्जेंटीना की नजरें लगातार दूसरा खिताब जीतकर इतिहास रचने पर होगी।

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के विजेता को प्रतिष्ठित ट्रॉफी और स्वर्ण पदकों के अलावा विशेष चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी। यह पहली बार होगा जब फीफा की किसी प्रतियोगिता में इस तरह का सम्मान दिया जाएगा।
लियोनेल मेसी ने फुटबॉल विश्व कप में अर्जेंटीना की आलोचना करने वालों को संदेश देते हुए कहा कि हमें कुछ भी थाली में सजाकर नहीं दिया गया। अर्जेंटीना को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें कमजोर टीमों से भिड़ाया गया।
1958 के FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में ब्राजील के लेजेंड पेले ने जो जर्सी पहनी थी, जिसमें उन्होंने दो गोल किए थे, वह नीलामी में USD 4.9 मिलियन में बिकी है, जिससे यह फुटबॉल आइकन से जुड़ी सबसे कीमती यादगार चीज बन गई है।
विश्व कप फाइनल के लिए मंच सज चुका है जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रमण वाली टीम अर्जेंटीना का सामना स्पेन की उस टीम से होगा जिसकी रक्षापंक्ति की मजबूती का कोई सानी नहीं है। ऐसे में मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी विवादों में घिर गए हैं। ओटामेंडी और लो सेल्सो ने मैदान पर फॉकलैंड द्वीप का विवादित बैनर लहराया है।
कप्तान लियोनल मेसी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल करने में मदद की, जिससे गत चैंपियन अर्जेंटीना ने फिर से फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई।
फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे का लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल खेलने का सपना टूट गया, लेकिन चार साल पहले गोल्डन बूट जीतने वाले एम्बाप्पे इस बार भी गोल्डन बूट की रेस में बरकरार हैं।