
फरीदाबाद नगर निगम ने कल शहर की जवाहर कॉलोनी में हर सप्ताह अवैध रूप से लगने वाले शनि बाजार अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। इस दौरान नैन चौक से 60 फुट रोड तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।

एनसीआर में आने वाले फरीदाबाद के बापू नगर पर भी अब बुलडोजर वाला संकट मंडराने लगा है। यहां रहने वाले 800 परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस थमा दिए गए हैं। नोटिस में नगर निगम ने लोगों को बुधवार तक का टाइम दिया है।

पूरे एनसीआर में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। ऐसे में अब फरीदाबाद में सरकारी जमीनों पर बसी 66 अवैध कॉलोनियों और झुग्गियों पर भी खतरा मंडराने लगा है। नगर निगम ने इन सभी कॉलोनियों में सर्वे का काम शुरू दिया है।

फरीदाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन ने 30 जून तक बकायेदारों को 100 प्रतिशत ब्याज में छूट देने की घोषणा की है। नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम अधिकारियों की मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्याज का आपोषण किया जाएगा।
Krishan Pal Gurjar Video : फरीदाबाद में नगर निगम के भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का गुस्से का एक वीडियो सामने आया है। उन्होंने जिस अंदाज में अफसरों को फटकार लगाई है, वह काफी चर्चा में है। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरों ने शहर को लूट का अड्डा बना दिया है।
बल्लभगढ़ का अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, जिसकी लागत 32 करोड़ रुपये है, अब प्रशासनिक विवाद में फंसा हुआ है। फरीदाबाद नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बीच हैंडओवर को लेकर असहमति है। ऑडिटोरियम उद्घाटन के बाद से बंद पड़ा है और तीसरी एजेंसी की रिपोर्ट में कई खामियां बताई गई हैं।
एनसीआर के शहर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अवैध रूप से चल रहे 38 ओयो होटलों को सील किया जाएगा। इसके के लिए नगर निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम बुधवार से सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर सकता है। रेलवे स्टेशन रोड और नवलू कॉलोनी के होटल सीलिंग के निशाने पर हैं।
फरीदाबाद नगर निगम ने शहर में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के लिए खिलाफ अब सख्त रुख अपनाया है। इसे लेकर मंगलवार से बकायेदार निजी के साथ ही सरकारी भवनों के प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों को भी सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ का समयपुर-सरमथला रोड स्मार्ट बनेगा। इस काम पर 5.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। सड़क के बनने से न केवल कॉलोनियों बल्कि 28 गांवों लोगों को भी आवागमन में सुविधा होगी।
फरीदाबाद नगर निगम की ओर से सैनिक कॉलोनी से अनखीर चौक तक वर्षों से संकरी और जर्जर पड़ी सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है, जिससे लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है।