
राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोपी संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हुई हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। गंभीर मामलों के तीन कैदियों को एक ही सेल में रखने के निर्णय पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हरियाणा में फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ की नीमका जिला जेल में रविवार देर रात आतंकी गतिविधियों के आरोप में बंद 20 वर्षीय अब्दुल रहमान की उच्च सुरक्षा बैरक में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का रहने वाला था।

पड़ोसियों का आरोप है कि प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला कृष्णा अक्सर नशे में धुत होकर घर आता था और छोटी-छोटी बातों पर अपनी बेटी को थप्पड़ मारता और डांटता था। मासूम बच्ची ने खुद को इस तरह ढाल लिया था कि वह अपने पिता के सामने रोती भी नहीं थी।

फरीदाबाद में साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी नौकरी के लिए आवेदन करने वाली युवतियों को अपनी प्लेसमेंट फर्म में सेक्रेटरी की नौकरी देने का झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध बनाते थे।

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना पुलिस ने गत वर्ष एनआईटी निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर उसके मुरादाबाद निवासी ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज किया था। तभी से इस मामले की जांच चल रही थी।

फरीदाबाद अपराध जांच शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने पति के हाथ-पैर तुड़वाने के आरोप में पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला ने अपने पति पर हमला करवाया था। आरोपियों में महिला का प्रेमी और उसके दोस्त शामिल हैं।

फरीदाबाद जिला अदालत ने शुक्रवार को अपने बच्चों को कुएं के पानी में पैरों से दबाकर हत्या करने वाले पिता और सौतेली मां को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

गूगल पर कॉलगर्ल का नंबर सर्च करना एक युवक को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने युवक को अपने जाल में फंसाकर उससे कुल 2 लाख 30 हजार 800 रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार हुए युवक ने फरीदाबाद सेक्टर-3 निवासी युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

फरीदाबाद पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। मूलरूप से कश्मीर के रहने वाले एक डॉक्टर मुज्जमिल के फरीदाबाद स्थित किराये के कमरे से 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट सहित हथियार बरामद किए हैं।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज घटना में 12वीं कक्षा की छात्रा को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। घायल छात्रा को गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा को गोली मारने की घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।