
राजबीर यादव अपनी मां रीना देवी के साथ अपने मामा के घर रहता था। उसके पिता रोजी रोजगार के सिलसिले में विदेश में हैं। बीते 27 मार्च को राजवीर की मां रीना ने उसे पैंट खरीदने के लिए पैकौली चौराहे पर भेजा था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। गला दबाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित होटल में एक पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है।

शाहजहांपुर में आरती की हत्या का मामला पति-पत्नी के लंबे विवाद से जुड़ा है। आरती तलाक के मामले में अपने पति मनमोहन से अलग रह रही थी और एक अन्य युवक बृजदीप के साथ रह रही थी। मनमोहन को इस रिश्ते की जानकारी हुई, जिससे वह नाराज हुआ और हत्या की घटना को अंजाम दिया।

यूपी के सीतापुर में एक पत्नी ने जासूस बनकर अपने शिक्षक पति के अवैध संबंधों का भंडाफोड़ किया। पत्नी बुर्का पहनकर पहुंची और टीचर पति को स्कूल के बाहर प्रेमिका के साथ कार में बैठे रंगे हाथ पकड़ने के बाद जमकर धुनाई की।
मामी, भांजे से उम्र में 10 साल बड़ी है लेकिन दोनों के बीच इश्क हो गया। दोनों कमरे में आपत्तिजनक हाल में थे जहां दोनों को रंगे हाथ पकड़े गए। मामला बढ़ा और पुलिस तक जा पहुंचा। वहां मामी, भांजे के साथ जाने पर अड़ गई। बाद में मामी को भांजे के साथ भेजने पर सहमति भी बन गई।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक हिरन चटर्जी के खिलाफ उनकी पत्नी ने शिकायत दर्ज करवाई है। पत्नी का दावा है कि बिना तलाक दिए ही बीजेपी विधायक ने दूसरी शादी कर ली। इसकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
सूरज के सौरभ की पत्नी से अवैध संबंध थे। सौरभ के कारण दोनों मिल नहीं पाते थे, इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सूरज ने नौ जनवरी को सौरभ को फोन कर बुलाया और दोनों ने शराब पी। अधिक नशा होने पर सूरज ने अपने दोस्त सलमान को पैसों का लालच देकर बुला दिया।
जुबैर ने पड़ोस में रहने वाली संभल निवासी हिन्दू महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उससे नाजायज संबंध बना लिया। उसकी मदद से उसकी बेटी के साथ तमंचे के बल पर रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। बीते 22 दिसंबर को आरोपी पीड़िता की मां को लेकर भागा तब बेटी ने पिता से आपबीती सुनाई।
पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि सेराज का एक नाबालिग दोस्त और राजू उर्फ आरिफ के साथ 3 जनवरी की शाम चाय की दुकान पर कहासुनी हुई थी। सेराज का आरोप था कि उसकी पत्नी से राजू का एकतरफा प्रेम प्रसंग है। इसी को लेकर राजू ने सेराज को कांशीराम आवास के पास तीन जनवरी की शाम को नाबालिग मित्र के जरिये बुलवाया।
युवक और युवती के ससुर एक जगह काम करते थे। युवती के ससुर से युवक ने किसी तरह मोबाइल से नंबर निकाल लिया और युवती से बात करने लगा। दोनों की बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई। शादीशुदा महिला के प्रेम में बेकाबू प्रेमी एक रात चुपके से उसके घर पहुंच गया। दोनों आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए।