
EPFO Updates: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंशधारक इस वर्ष अप्रैल में पेश होने वाले नए मोबाइल ऐप के जरिये UPI से पीएफ का पैसा सीधे बैंक खातों में पा सकेंगे। अभी UAN पोर्टल या उमंग ऐप की सुविधा उपलब्ध है। नया ऐप सेवाओं की पहुंच और वितरण में सुधार करेगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशधारक इस साल अप्रैल में पेश होने वाले एक नए मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये यूपीआई (UPI) भुगतान गेटवे का उपयोग करके अपने पीएफ का पैसा सीधे बैंक खातों में पा सकेंगे। एक शीर्ष सूत्र ने यह जानकारी दी।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) नए मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अंशधारकों को यूपीआई गेटवे का उपयोग करके अपने पीएफ का पैसा सीधे बैंक खातों में निकालने की सुविधा प्रदान करेगा। यह नया ऐप लेनदेन को तेज और सुरक्षित बनाने के लिए पेश किया जा रहा है। वर्तमान में, निकासी प्रक्रिया में समय लगता है, लेकिन नया ऐप इसे सरल बनाएगा।

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत गोरखपुर में 1450 से अधिक प्रतिष्ठानों ने पंजीकरण कराया है। पहली किश्त का भुगतान कुछ सप्ताह में किया जाएगा। योजना का उद्देश्य नए कर्मचारियों को रोजगार देना और नियोक्ताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ईपीएफओ ने समय पर ईसीआर फाइल करने की अनिवार्यता बताई है।

EPFO Latest News: कर्मचारियों के लिए बड़ी बचत योजना माने जाने वाले भविष्य निधि (PF) पर मिलने वाले ब्याज को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है।

ईपीएफओ ने बजट 2026-27 में भविष्य निधि ट्रस्ट के लिए आयकर प्रणाली में सुधार का स्वागत किया है। इससे विभिन्न नियमों का तालमेल होगा और हितधारकों के हितों को मजबूती मिलेगी। नए प्रावधानों के अनुसार, केवल मान्यता प्राप्त ट्रस्टों को आयकर अधिनियम के तहत छूट मिलेगी। नियोक्ता के अंशदान पर अब 7.5 लाख रुपये की सीमा होगी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में झंडारोहण किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान और सामाजिक सुरक्षा के प्रति निष्ठा की शपथ ली। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने संविधान के मूल्यों और कर्तव्यों की याद दिलाई।

कानपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 'निधि आपके निकट 2.0' कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 15 जिलों में पीएफ सदस्यों की समस्याओं का समाधान किया गया। प्रवर्तन अधिकारी संजय कुमार निगम ने सदस्यों को योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें लाभों के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम हर महीने की 27 तारीख को आयोजित होता है।

गोरखपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 'निधि आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 36 शिकायतों में से 34 का समाधान किया गया। पेंशनरों का जीवन प्रमाण पत्र नए एप से अपडेट किया गया और ई नामिनेशन, पैन, बैंक खाता केवाईसी के महत्व पर जानकारी दी गई।

कर्मचारियों का पीएफ जमा न कराने वाली कंपनियों पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। गुरुग्राम जिले में 30 से अधिक कंपनियों ने कर्मचारियों के पीएफ अंशदान को ईपीएफओ में जमा नहीं कराया है। अब जल्द इनकी जांच की जाएगी।