
इंग्लैंड ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में 27 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उसका सामना भारत या अफगानिस्तान से हो सकता है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ऑस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला में 1-4 से मिली करारी हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों और प्रबंधन के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड ने ‘आने वाले महीनों में जरूरी बदलाव लागू करने’ का वादा किया है।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है और उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

Michael Clarke on Usman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। उस्मान को लेकर माइकल क्लार्क ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है।
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने कहा है कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलने से उन्हें एमसीजी में एशेज पदार्पण करते हुए दबाव से निपटने में मदद मिली। बाएं हाथ के 22 साल के बल्लेबाज बेथेल ने 40 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेली।
क्रिकेट इतिहास की सबसे घटिया पिचों की जब भी बात आएगी तो एशेज 2025-26 का जिक्र जरूर होगा। पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट मैच सिर्फ 2 दिन में खत्म हुआ था। पहले दिन 19 विकेट गिरे थे। अब चौथे टेस्ट ने तो घटिया पिच के घटियापन का स्तर और गर्त में पहुंचा दिया है। पहले ही दिन 20 विकेट गिर गए।
बॉक्सिंग डे टेस्ट का पहला दिन धमाकेदार रहा। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मिलाकर 20 विकेट गिरे, मतलब दोनों टीमें एक-एक बार ऑलआउट हुई। 116 साल बाद ऐशेज में ये नजारा देखने को मिला है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो एशेज टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे। टीम के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे इंग्लैंड की मैदान और मैदान से इतर की समस्याएं और बढ़ गई हैं।
एशेज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पैट कमिंस की टीम को 2010 के बाद की सबसे खराब ऑस्ट्रेलियाई टीम बताया था। अब इंग्लैंड के तीसरा टेस्ट भी हार जाने के बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ट्रेविस हेड ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है कि क्या ये अब भी 2010 ही है।
अपने चुटीले और व्यंग्यात्मक पोस्ट के लिए मशहूर आइसलैंड क्रिकेट ने एशेज सीरीज के बीच इंग्लैंड की टीम के मजे लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया पर प्रतिबंध का जिक्र करते हुए मजेदार अंदाज में इंग्लैंड की टीम की चुटकी ली है।