
नेपाल के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के अपने पहले ही मैच में बमुश्किल उलटफेर से बचने वाली इंग्लैंड की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले एक महत्वपूर्ण और बराबरी के मुकाबले में अधिक आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन करना होगा।

पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर इयान बिशप ने टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड को सबसे खतरनाक टीमों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड उन टीमों में शामिल है जो उन्हें सबसे ज्यादा डराती हैं।

स्कॉटलैंड अब नेपाल की कसर पूरी करने की फिराक में है। स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर पर हैं। रिची ने इटली को हराने के बाद इंग्लैंड को ललकारा।

जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बटलर से आगे दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं।

टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे दिन के मुकाबले में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका ने अपने-अपने मुकाबले जीते। अफगानिस्तान, नेपाल और आयरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। नेपाल और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी गेंद तक चला।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने नेपाल के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा है कि वे बहुत अच्छा खेले और उन्हें बाकी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं। इंग्लैंड ने करीबी मुकाबले में नेपाल को 4 रन से हराया।

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने नेपाल के खिलाफ करीबी मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। विल ने 39 रन के साथ एक विकेट लिया।

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड ने मेजबान श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया। 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में श्रीलंका को करारी हार का सामना करना पड़ा। प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड सैम करन ने अपने नाम किया।

T20 World Cup 2026 से पहले घर पर श्रीलंका की टीम को टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम ने मेजबान टीम को बुरी तरह धोया। इससे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज भी श्रीलंकाई टीम हार गई थी।

SL vs ENG Highlights 1st T20I- सैम कुर्रन की हैट्रिक के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका को बारिश से बाधित पहले टी20 में 11 रनों (DLS) से धूल चटाई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।