
मुजफ्फरपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने चार प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों से ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगाने हेतु जमीन मांगी है। इससे छात्रों और शिक्षकों को लाभ होगा और शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की इस्तेमाल में वृद्धि होगी।

भारतीय ऑटो बाजार में विदेशी कंपनियां तेजी से एंट्री कर रही हैं। उन्हें कामयाबी भी मिल रही है। पिछले साल लॉन्च हुई वियतनाम की विनफास्ट इसका बड़ा उदाहरण है। हालांकि, अभी भी ग्राहकों बजट इलेक्ट्रिक कार का इंतजार है।

एक इंटरव्यू में टाटा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवास्तव ने बताया था कि सिएरा EV RWD और AWD वर्जन में आएगी। बैटरी पैक विकल्पों के लिए, सिएरा EV को संभवतः हैरियर EV के 65kWh और 75kWh विकल्प मिल सकते हैं।

देश के अंदर इन दिनों टीवीएस कंपनी के टू-व्हीलर्स का दबदबा बढ़ रहा है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर ना सिर्फ सेगमेंट में नंबर-1 बने हुए हैं। बल्कि, इनकी बिक्री में तेजी से ग्रोथ भी हो रही है।
देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में MG विंडसर EV का नाम सबसे ऊपर आता है। जून में कंपनी इस कार पर 50,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। इसमें 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है।
रामपुर में सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए दी जा रही सब्सिडी का लाभ वाहन मालिकों को नहीं मिल पा रहा है। बजट की कमी के कारण लाखों रुपये खर्च करने वाले उपभोक्ता ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। विभाग ने शासन को बजट के लिए पत्र भेजा है, लेकिन सब्सिडी का रास्ता अभी भी साफ नहीं है।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर ऑटोमोबाइल बाजार पर स्पष्ट दिख रहा है। मई 2026 में वाहन बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर वाहनों की बिक्री में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है।
धनबाद में जारी तनाव और ईंधन संकट के बावजूद वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। जनवरी से जून तक हर माह औसतन पांच हजार से अधिक वाहनों का निबंधन हो रहा है। जीएसटी संशोधन और वित्तीय सुविधाओं के कारण दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों की मांग में वृद्धि हुई है।
कुमारगंज में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने पहले नो व्हीकल डे पर एक किलोमीटर पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर जोर दिया। इस दिन विश्वविद्यालय में कई शिक्षक और छात्र ई-रिक्शा और साइकिल का इस्तेमाल करते दिखे।
2030 तक 30 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल का लक्ष्य ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए सरकार देगी अनुदान ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए सरकार देगी अनुदान