
जेबा के चार साल के बच्चे ने पास में रहनेवाली मौसी के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद तत्काल जख्मी जेबा परवीन को एनएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

ईद के दिन भी ईरान ने इजरायल को कोई मोहलत नहीं दी। एक ईरानी मिसाइल जेरुसलम में अल-अक्सा मस्जिद से कुछ ही मीटर दूर गिरी। इसके चलते सैकड़ों की संख्या में मुसलमान इस मस्जिद में ईद की नमाज नहीं पढ़ पाए। यह लोग बंद गेट के बाहर नमाज पढ़ने को मजबूर हुए।

10 दिन की अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर निकले दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम ने शनिवार को अपने पैतृक गांव में परिवार के साथ ईद मनाई। शरजील लगभग 6 साल बाद जेल से निकलकर गांव आए तो परिवार-रिश्तेदार खुशी से झूम उठे।

अजमेर में ईद-उल-फितर का पर्व इस बार शिया मुस्लिम समुदाय ने सादगी और गमगीन माहौल में मनाया। जहां आमतौर पर ईद खुशियों, नए कपड़ों और जश्न का प्रतीक होती है
श्रावस्ती में मंदिर के पास इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने मांसाहारी भोजन बनाकर उसके अवशेष मंदिर से जुड़े जलस्रोत में फेंक दिए, जिसका इस्तेमाल आश्रम में खाना बनाने और पीने के लिए किया जाता है। इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार को गिरफ्तार कर लिया है।
ईद के मौके पर खाड़ी देशों में इस बार वैसी रौनक नहीं दिखी। ईरान युद्ध की वजह से खाड़ी देशों में ईद फीकी दिखाई दी। कई देशों ने अपने लोगों को खुले में नमाज ना पढ़ने की हिदायत दी है। बाजारों में भी पहले वाली रौनक नहीं दिखी।
अलीगढ़ में कुछ लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ी। दोनों ईदगाह के भर जाने के बाद कुछ लोग ईदगाह के बाहर डबल टंकी को जा रहे रास्ते पर बैठ गए और नमाज शुरू कर दी। हालांकि लोगों के हस्तक्षेप के बाद इन्हें हटा दिया गया। एएसपी मयंक पाठक का कहना है कि लोगों को समझाकर हटा दिया गया।
लखनऊ में ईद पर एक मंच पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा एक मंच पर नजर आए। सभी नेताओं ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और प्रदेशवासियों को एकता का संदेश दिया
Eid 2026 Wishes for Family and Friends:आज ईद के मौके पर अपनों को खास अंदाज में बधाई भेजने के लिए यहां पर पढ़ें यूनीक और लेटेस्ट 2 लाइनर वाली विशेज।
बीस सालों में यह पहला मौका है जब सीएम नीतीश कुमार ईद के मौके पर गांधी मैदान में आयोजित नमाज और ईद मिलन समारोह में नहीं पहुंचे। उनके बेटे निशांत कुमार ने जिम्मेदारी संभाली। निशांत इस मौके पर काफी ऐक्टिव दिखे।