
मधुबनी के झंझारपुर के कोठिया दुर्गा स्थल में कलश पर चढ़ाए गए नारियल की रिकॉर्ड बोली लगी। कोठिया के शंकर चौधरी ने दुर्गा पूजा कलश यात्रा पर चढ़े नारियल को 3 लाख 2 हजार 1 रुपया में खरीदा। लोगों का मानना है कि चमात्कारिक नारियल मनोकामना पूरी करता है।

जब सभी स्थानों पर प्रतिमाएं विसर्जित हो चुकी होती हैं तब उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में यहां दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होता है। पूजा-अर्चना होती है। मेला भी लगता है। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ती है।

बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में 13 साल की लड़की के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर लाश को पोखर में फेंक दिया गया।

पूर्णिया के बैरिया गांव में विसर्जन के दौरान पूजा पंडाल में एक बेकाबू स्कॉर्पियो घुस गई। ठोकर लगने से चार लोग घायल हो गए जिनमें से जख्मी पुजारी की मौत हो गई।

मिर्जापुर में अष्टमी/नवमी की रात पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध परंपरागत धुनुची नृत्य पर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा को मनाने की विधा को देख हर कोई ठगा सा रह गया।

रावण की तरह तेजस्वी को दिखाते हुए तस्वीर पोस्ट करने के बाद नीरज कुमार ने लिखा है, ‘दशहरा का पर्व हमें सिखाता है कि अधर्म का अंत हमेशा धर्म की विजय से होता है। यह चित्र ठीक वैसा ही संदेश दे रहा है....रावण जैसे अहंकारी शक्तियों का पतन निश्चित है।’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विजयादशमी के मौके पर बिहार वासियों को शांति और समृद्धि की बधाई दी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी है।

पटना पुलिस ने पटना की सड़कों पर फ्लैग मार्च भी किया। गांधी मैदान पहुंचने में आम लोगों को परेशानी ना हो और सड़क पर जाम की स्थिति ना बने इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने खास एडवाइजरी जारी कर दी है।

पटना पुलिस की तरफ से कुछ पोस्टर भी पटना में लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में बताया गया है कि गांधी मैदान आने वाले आम लोगों को किस गेट से एंट्री मिलेगी और वीआईपी किस गेट से अंदर जाएंगे। साथ ही साथ पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

Durga Puja Look 2025: दुर्गा पूजा का टाइम चल रहा है और एक्ट्रेसेज के ब्यूटीफुल लुक्स लेडीज को आने वाले फेस्टिवल सीजने के लिए जरूर इंस्पिरेशन दे सकते हैं। काजोल से लेकर रानी मुखर्जी के साड़ी, ब्लाउज और ज्वैलरी को देख लें आइडिया।