
बिजनौर में रोडवेज बस ने बाइक सवार दूल्हा-दुल्हन को टक्कर मार दी, जिससे दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात दिन पहले ही दोनों की शादी हुई है।

सीवान जिले के नगई गांव में शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन विधवा हो गई। घर में पंखा ठीक करते समय दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गई। शादी वाले घर में अचानक मातम छा गया। परिजन में कोहराम मचा है। मां बेसुध हो गई।

2006 में आई शाहिद कपूर और अम्रता राव की फिल्म जैसा एक सीन यूपी के कानपुर में देखने को मिला। यहां हल्दी कार्यक्रम में एक युवती बुरी तरह से झुलस गई, उसे अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। दूल्हे को जब जानकारी हुई तो वह अस्पताल में ही शादी करने के लिए पहुंच गया।

शादी में सात फेरे लेने के महज 7 दिनों के बाद नई नवेली दुल्हन अपने पति को धोखा देकर फरार हो गई। उसने प्रेमी को फोन कर ससुराल बुलाया और बाइक पर बैठकर उसके साथ भाग गई। पति की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ललितपुर में लुटेरी दुल्हन ससुरालियों को हलुआ में नशीला पदार्थ खिला जेवरात और नगदी लेकर साथियों के साथ रफू चक्कर हो गयी। मुंह मीठा कराने की रस्म ससुरालियों को भारी पड़ गई।
हमीरपुर में मामा की बारात में आए भांजे की गेस्ट हाउस के बाहर ट्रक से कुचलकर मौत होने से गुस्साए बारातियों ने मुस्करा थाने के अंदर घुसकर जमकर उपद्रव किया। दरअसल, हादसे के बाद ट्रक चालक थाने में घुस गया था।
गोरखपुर में एक दूल्हे ने निस्वार्थ प्रेम का बड़ा उदाहरण पेश किया। शादी के दिन दुल्हन सड़क हादसे में घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दूल्हे को जब इसकी जानकारी हुई तो वह बारात लेकर सीधे अस्पताल पहुंचा और दुल्हन की मांग भर दी।
हरदोई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आई शादी में एक दूल्हा लड़की वालों के लिए जी का जंजाल बन गया। दुल्हन के इशारे पर बारातियों की शामत आ गई। लड़की वालों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया।
दुल्हन ने मंडप में दूल्हे को पहचानने से इनकार कर दिया। दुल्हन बोली- ये वो नहीं है जिसे मैं प्यार करती हूं। उसके साथ धोखा हुआ है। इस पर हंगामा शुरू हो गया और मारपीट होने लगी।
शादी की रस्में चल रहीं थी तभी दूल्हे की पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई। शादी होती देख वह हंगामा करने लगी। दूल्हे के पहले से शादी होने की बात पता चलने पर हड़कंप मच गया।