
युवक पर दंगा मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। बाद में उसे बरी किया गया था। पुलिस सत्यापन में युवक को हिंसक प्रवृत्ति का बताकर नौकरी से वंचित रखा गया था। अब कोर्ट ने उसकी नियुक्ति बहाल कर दी है।

DSSSB Exam Postponed: दिल्ली सरकार ने टीजीटी भर्ती 2025 की आगामी परीक्षाओं को फिलहाल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है जो उम्र सीमा की वजह से इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।

DSSSB ने फरवरी और मार्च 2026 की ऑनलाइन परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी किया है। कई विभागों की भर्तियों के लिए अलग-अलग शिफ्ट में एग्जाम होंगे।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 714 मल्टी टास्किंग कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन 17 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को 10वीं पास होना चाहिए और उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

DSSSB MTS Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 17 दिसंबर से शुरू कर दी है।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने एमटीएस के 714 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास अभ्यर्थी 17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसमें सिंगल टियर एग्जाम होगा। सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगा।

DSSSB TGT Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( डीएसएसएसबी) की ओर से निकाली गई सरकारी स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों के 5346 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज 7 नवंबर 2025 अंतिम तिथि है।

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में दिल्ली सरकार को कहा है कि वह सहायक शिक्षक (प्राथमिक) के पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित आयु से अधिक उम्र के उम्मीदवारों के आवेदन को स्वीकार करे।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी शिक्षकों के 5346 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए जल्द ही आवेदन बंद होने वाले हैं। अगर आप शिक्षक की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

DSSSB Primary Teacher Recruitment 2025 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (डीएसएसएसबी) की ओर से प्राइमरी टीचर (पीआरटी या असिस्टेंट टीचर )के 1180 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज 16 अक्टूबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है।