
परिवहन मंत्री ने बताया कि 10 लाख की आबादी पर एक प्रत्यायन प्रशिक्षण चालन केंद्र की स्थापना किए जाने का प्राविधान है। उन्होंने बताया कि लगभग 21 जिलों में उक्त प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन विभाग कर रहा है। सरकार की मंशा है कि सड़क पर प्रशिक्षित चालक ही वाहन चलाए। सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है।

अगर आपकी जेब में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल इंडिया के दौर में आप अपने स्मार्टफोन में DL की सॉफ्ट कॉपी रखकर चालान से बच सकते हैं। बस आपको DigiLocker या mParivahan ऐप में अपना लाइसेंस ऐड करना होगा।

यूपी सरकार 16 साल के किशोरों को हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों का ड्राइविंग लाइसेंस देने पर विचार कर रही है। परिवहन मंत्री ने बताया कि केंद्र से अनुमति मांगी गई है। मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन के बाद 16-18 वर्ष आयु वर्ग को सीमित श्रेणी के लाइसेंस मिल सकते हैं।

वर्दीधारी पुलिस अधिकारी या अधिकृत अधिकारी चालान जारी कर सकेंगे। CCTV के जरिए ऑटो-जेनरेटेड ई-चालान भी भेजे जाएंगे। चालक को 45 दिनों के भीतर चालान भरना होगा या उसे अदालत में चुनौती देनी होगी।

बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस बनाना अब और भी तेज हो गया है। ड्राइविंग टेस्ट पास करते ही योग्य आवेदकों को 24 घंटे के भीतर डीएल मिल जाएगा। परिवहन मंत्री ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस अब बनवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। ऑनलाइन प्रोसेस से आप समय और मेहनत दोनों बचा सकते हैं। आइए बताएं कि आप ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं।

अगले तीन महीने के अंदर अपने वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी के डाटाबेस में मोबाइल और पता अपडेट करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके वाहन के प्रदूषण, आरसी और डीएल के नवीनीकरण पर रोक लग जाएगी। ये जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार दी।

अब जमाना डिजिटल है, और ड्राइविंग करते वक्त दस्तावेज जेब में रखने की जरूरत नहीं। Digilocker और mParivahan जैसे सरकारी ऐप्स ने यह काम आसान बना दिया है। यदि आप इन ऐप्स का सही उपयोग करते हैं, तो ना केवल चालान से बच सकते हैं, बल्कि डॉक्यूमेंट्स के खोने या फटने जैसी परेशानियों से भी छुट्टी पा सकते हैं।

निगेटिव पॉइंट्स की संख्या एक लिमिट से ज्यादा हुई तो फिर ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड या फिर रद्द तक किया जा सकता है। ये पॉइंट चालान से अलग होंगे। इसका अर्थ हुआ कि ओवरस्पीड, रेड लाइट पार करने और सीट बेल्ट आदि न पहनने पर जो चालान होते हैं, वह जारी रहेंगे। इसके अलावा पॉइंट वाला सिस्टम भी जुड़ जाएगा।

क्या आपको पता है कि आप जेब में ड्राइविंग लाइसेंस रखे बिना भी ड्राइविंग कर सकते हैं और आपका चालान नहीं होगा? इसके लिए आपके फोन में कुछ ऐप्स और DL की डिजिटल कॉपी होनी चाहिए।