
मंत्री डॉ.संजय निषाद गोरखपुर में यूनिवर्सिटी चौराहे पर जाम में फंसे तो कार से उतर गए। उन्होंने खुद ट्रैफिक का मोर्चा संभाल लिया। उन्हें गाड़ियों को पास कराता देख कुछ पुलिस वाले दौड़े-दौड़े आए और यातायात को व्यवस्थित कराया। बाद में मंत्री ने कहा कि कार में बैठे रहने से अच्छा उन्हें उतर जाना लगा।

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने प्रयागराज में निषाद समाज के आरक्षण को लेकर भाजपा को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने समाज का वोट लिया, लेकिन आरक्षण नहीं दिया। भाजपा को भी इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2027 में निषाद और अन्य उपजातियों का समर्थन अहम होगा।

संजय निषाद ने यूपी चुनाव में उन सीटों पर अपना दावा पेश करना शुरू कर दिया है जो भाजपा कम अंतर से हार गई थी। इसके पहले उनका अपना सियासी गणित है। संजय निषाद का कहना है कि ऐसी सीटों पर मछुआ समाज की अच्छी खासी तादाद है। ये सीटें यदि हमें मिलेंगी तो निषाद पार्टी इन्हें जीतकर एनडीए को और मजबूत कर सकेगी।

यूपी विधानसभा चुनाव की घड़ी ज्यों-ज्यों करीब आ रही है, प्रदेश में राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, गोरखपुर में मंत्री संजय निषाद के घर पहुंचे। इस दौरान मंत्री संजय निषाद ने उनसे निषाद आरक्षण पर भी बात की।
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भाजपा से दूरी की चर्चा के बीच अब सपा को निशाने पर लिया है। सपा नेताओं को सीटों को लेकर अफवाह न फैलाने की नसीहत भी दी है।
योगी सरकार में कैबिनेट मंंत्री डॉ.संजय निषाद ने यूपी की सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने सोमवार को ‘एक्स’ पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद कुछ निजी चैनल्स से बातचीत में संजय निषाद ने कहा कि अगर BJP ने दरवाजे बंद किए तो उन्हें विचार करना होगा।
निषाद पार्टी के अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों चर्चाएं तेज हैं। हालांकि संजय निषाद ने इसे शिष्टचार भेंट बताया है।
गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड पर अखिलेश यादव ने संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि सहयोगी मंत्री को धरने के बजाय सरकार को डराना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज की सुनवाई नहीं हो रही। भाजपा के लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए परिवार की मांगें मानने की अपील की।
लखनऊ में धरने के बाद मंत्री संजय निषाद धरना देने शुक्रवार को गोंडा पहुंच गए। इस दौरान अफसरों को भी खूब सुनाया। विनोद साहनी के हत्यारों पर बुलडोजर ऐक्शन और पीड़ित परिवार को नौकरी के साथ मुआवजा की मांग बुलंद की।
गोंडा के वर्तन व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद लखनऊ के अस्पताल में यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी एक साथ नजर आए। संजय निषाद आज गोंडा में हत्या के विरोध में धरना भी देंगे।