
छठ पर्व के लिए रेलवे ने यात्रियों को घर पहुंचाने को कमर कस ली है। रेलवे ने दीपावली के साथ ही छठ के लिए 50 से अधिक त्यौहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा पहले ही कर दी थी। परंतु दीपावली के बाद छठ के लिए बुधवार को रेलवे ने दो दर्जन छठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की।

यूपी से गुजरात और महाराष्ट्र के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। आज से इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन आज दीपावली एवं छठ पर्व पर सफर करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन करेगा।

Sammu village is haunted by a sati's curse : हिमाचल में एक गांव ऐसा भी है, जहां दिवाली पर पटाखे फोड़ना तो दूर लोग एक दीपक जलाने से भी परहेज करते हैं। आइए जानते हैं क्या है इस खूबसरत गांव की डरावनी कहानी और कैसे आप इस गांव तक पहुंच सकते हैं।

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। जंक्शन सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

दीपावली के त्योहार से ठीक पहले IRCTC की वेबसाइट डाउन होने का मामला सामने आया है और कुछ देर बाद ही सेवाएं सभी के लिए सामान्य हो गईं। खासकर तत्काल टिकट बुक करने में हजारों यात्री परेशान हुए।

Special Train: रेलवे आज से हरिद्वार टू साबरमती स्पेशल एसी ट्रेन शुरू कर रहा है। यह ट्रेन मेरठ, दिल्ली, जयपुर समेत 22 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। आज से ट्रेन साबरमती से चलेगी।

रेलवे ने त्योहारों पर घर जाने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वे रूट चिह्नित किए हैं, जहां सबसे ज्यादा टिकट की मांग रहती है। इसमें बिहार के छह रूट सामने आए हैं। इस पर सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व को लेकर दिल्ली, पटना और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं जो यूपी से होकर गुजरेंगी। इसमें दिल्ली-पटना के लिए स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। इनका शेड्यूल जारी किया गया है।

यूपी में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोंडा-बुढ़वल खंड में मेगा ब्लॉक त्योहारी सीजन में ट्रेनों की चाल प्रभावित करेगा। इस दौरान कई ट्रेनें मार्ग परिवर्तन कर चलेंगी, जबकि कुछ के समय में बदलाव कर संचालन किया जाएगा।

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अगस्त महीने में जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई ट्रेनों का संचालन रद्द करना पड़ा था। अब रेलवे ने ट्रेन सेवाओं को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है। हालांकि रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन नोटिस और पूछताछ केंद्र से जानकारी लेने की भी अपील की है।