
तेज प्रताप यादव के आवास पर चूड़ा-दही भोज की सफलता के बाद आतिशबाजी की गई। गुरुवार शाम को पटाखे छोड़कर तेज प्रताप और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।

नए साल के पहले महीने मे सबसे पहले सकट चौथ का व्रत आएगा। इससे पहले माघी पूर्णिमा का पर्व होगा। इस पर्व में माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसके बाद षट्तिला एकादशी रहेगी

कुछ ही दिनों में नए साल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। नए साल में त्योहारों का हर किसी को इंतजार रहता है-विशेषकर दीवाली, होली और नवरात्रि का। ये तीनों त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार हैं। इन त्योहारों को हर साल बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

भारत के प्रमुख उत्सव दीपावली को बुधवार को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया। दिल्ली में लाल किले पर आयोजित यूनेस्को की एक अहम बैठक में यह फैसला लिया गया।
हिंदू धर्म में दिवाली और होली सबसे बड़े त्योहार हैं। वैसे तो हर त्योहार का अपना विशेष महत्व होता है लेकिन दिवाली और होली का महत्व सबसे अधिक होता है। देशभर में होली और दिवाली दोनों ही पर्व बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाए जातें हैं।
दिवाली पर कार्बाइड गन से दर्जनों लोगों ने आंखों की रोशनी गंवा दी। दिल्ली एम्स में इस गन से जख्मी होकर 10 लोग इलाज के लिए पहुंचे, जिनकी रोशनी जाने का खतरा है। मध्य प्रदेश में अब तक 150 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।
शहर की प्रमुख मिष्ठान फर्म विकास स्वीट्स के यहां गुरूवार को एफडीए की टीम ने मिठाईयों के नमूने भरे। कार्रवाई एडीएम प्रशासन द्वारा कार्यालय के कर्मचारियों को बांटी जाने वाली मिठाई में फफूंद लगे होने की शिकायत मिलने के बाद की गई।
बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें MLC योगेश नौहवार डिफेंडर गाड़ी पर खड़े होकर आतिशबाजी करते दिख रहे हैं। वह कई शॉट की आतिशबाजी हाथ में पकड़े हुए हैं, उससे कई रॉकेट रुक-रुककर आसमान की ओर जा रहे हैं। विधायक की गाड़ी के आगे और पीछे भी कुछ गाड़ी जाती दिख रही हैं।
हरिद्वार में एक शख्स बच्चों के पटाखे जलाने से इतना गुस्सा हुआ कि उसने बच्चों पर एसिड उड़ेल दिया। इस वारदात में पांच झुलस गए। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
यूपी में दिवाली पर चित्रकूट में ऐतिहासिक गधा मेला लगा। मेले में राजस्थान, बिहार और हरियाणा से भी कारोबारी और खरीदार पहुंचे। सनी नाम का गधा सबसे अधिक 1.05 लाख रुपये में बिका। वहीं, सलमान को 70 हजार रुपये में खरीदा गया।