
बिहार में लगभग आधी फीसदी आबादी वाली कायस्थ जाति को भाजपा कोटे से विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट मिलने की कसक थी। पार्टी ने उस एक सीट के विधायक नितिन नवीन को जेपी नड्डा की जगह पर नया भाजपा अध्यक्ष बनाने की तैयारी के संकेत दिए हैं।
सीआईएसएफ की तर्ज पर बिहार में बीआईएसएफ (बिहार इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) बनेगा। जिसकी जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी। उन्होने कहा कि जल्द प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा आभार कार्यक्रम करेगी। जिसके तहत क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताएगी। तीन दिन क्षेत्रीय बैठकें होंगी। जिसमें आगे की रणनीति और चुनाव परिणामों पर चर्चा होगी। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

बिहार की नई सरकार में उद्योग मंत्री बने दिलीप जायसवाल ने रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए काम शुरू कर दिया है। मगंलवार को उन्होने राज्य में निवेश प्रस्तावों पर हुए एमओयू की पूरी जानकारी मांगी है। जिसमें शाहनवाज हुसैन, समीर महासेठ और नीतीश मिश्रा के कार्यकाल के दौरान साइन हुए MoU भी शामिल हैं।

स्टेट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (एसआईपीबी) के माध्यम से अब तक 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस राशि से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद नीतीश कुमार की नई सरकार बनने के बाद दिल्ली में राज्य के भाजपा नेताओं के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक की। शाह ने विजय का घमंड नहीं पालने की नसीहत दी।

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट के सभी 26 मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट कर दिए गए हैं। जिसमें 13 पुराने मंत्रियों को पुराना बंगला ही आवंटित हुआ है। जबकि 13 नए मंत्रियों को नया बंगला मिला है।

बिहार सरकार के नए उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने पदभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होने कहा कि बिहार को भारत का अग्रणी औद्योगिक एवं नवाचार केंद्र बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम करेगी। पलायन पर लगाम और रोजगार लक्ष्य है।

बिहार में नए भाजपा अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई है। कलवार जाति से आने वाले दिलीप जायसवाल की जगह अति पिछड़ा वर्ग के अलावा ब्राह्मण और दलित वर्ग से भी नेताओं के नामों पर चर्चा की जा रही है।

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नीतीश सरकार में मंत्री बनने के साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अटकलें शुरू हो गई हैं। गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी का चुनाव भी लंबित है।