
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर की गई एक टिप्पणी के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। ठाणे की एक कोर्ट ने इस मामले में उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया है।

UGC Rules 2026: दलगत संख्या और प्रतिनिधित्व की बात करें तो इस समिति में भाजपा के 16, कांग्रेस के 4, समाजवादी पार्टी के 3, तृणमूल के 2, सीपीएम के 1, डीएमके के 1, एनसीपी (अजीत गुट) के 1, एनसीपी (शरद गुट) के 1 और आम आदमी पार्टी की 1 पूर्व सदस्य हैं।

ऐसे में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- दिग्विजय सिंह ऐसे नेता हैं जिन्हें इग्नोर करके किसी का काम नहीं चल सकता।

Digvijay Singh News: दिग्विजय सिंह के ऐलान के बाद कई सवाल बन रहे हैं, जिनमें से दो की चर्चा तेजी से हो रही है। पहला- अगर दिग्विजय सिंह नहीं तो कौन जा रहा है राज्यसभा? दूसरा- क्या उनका राज्यसभा से मोहभंग हो गया है या फिर कांग्रेस में कोई सीक्रेट प्लान बन रहा है?

कांग्रेस के कुल 27 सांसदों में 8 सदस्य ऐसे हैं, जो इस साल रिटायर होने वाले हैं। इनमें वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है। ऐसे में जब उनसे अगला दावेदार कौन होगा, तो जानिए उन्होंने क्या कहा?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को शहरी नियोजन की विफलता का परिणाम बताया। उन्होंने सरकार से इस हादसे की जवाबदेही तय करने की मांग की। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की जान गई है, और उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराना जरूरी है।

महापौर अन्नू ने स्पष्ट किया कि शहर के सभी नालों का पानी सीधे नर्मदा नदी में नहीं छोड़ा जाता। इसके बजाय, इसे पहले एचटीपी (होल्डिंग ट्रीटमेंट प्लांट) टैंकों में भेजा जाता है। इन टैंकों से ओवरफ्लो होने के बाद लगभग 60 प्रतिशत पानी वहीं प्राथमिक रूप से साफ हो जाता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की आरएसएस-भाजपा से सीख लेने की सलाह पर पार्टी में बहस चल रही है। अधिकतर नेता उनसे सहमत हैं, लेकिन कुछ का मानना है कि उनका उदाहरण गलत था। इसी बीच, उत्तराखंड में एक नेता के जन्मदिन पर बधाई देने में मुश्किल आई। झारखंड में एक पूर्व सलाहकार पार्टी की अंदरूनी बातें सोशल मीडिया पर खोल रहा है।

इस बहस में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी कूद गए हैं। उन्होंने सिंह पर हमलावर होते हुए कहा- आज ओसामा लादेन की आत्मा दोजख में जार-जार रो रही होगी। इसके बाद दिग्विजय सिंह के बयान को राज्यसभा चुनाव से जोड़ा। जानिए मिश्रा ने क्या कुछ कहा?

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरएसएस-भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की सराहना करते एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। फोटो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे की तरफ नीचे बैठे हुए हैं तथा उनके पीछे भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं।