
Godda News: पोड़ैयाहाट में झारसेवा के माध्यम से मिलने वाली सरकारी सेवाओं की प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने की मांग उठी है। आवेदनकर्ताओं ने अधिकारियों को आवेदन सौंपकर प्रक्रिया में सुधार की मांग की है, जिसमें पंचायत भवन में कार्यरत वीएलई को सत्यापन का अधिकार देने की बात की गई है।

Siwan News बिहार सरकार सूबे के निबंधन कार्यालयों को डिजिटल और पेपरलेस बनाने जा रही है। दरौली के अवर निबंधन कार्यालय को 3 अगस्त से पेपरलेस किया जाएगा। इससे निबंधन में पारदर्शिता आएगी और आवेदकों का समय बचेगा। हालांकी, साक्षरता दर कम होने से कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।

पश्चिम बंगाल में भारत की 16वीं जनगणना के लिए शनिवार को खुद जानकारी भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने डिजिटल तरीके से फॉर्म भरकर इसकी शुरुआत की। 1 से 15 अगस्त तक ऑनलाइन जानकारी भरने की सुविधा उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने लोगों से सर्वे में भाग लेने का अनुरोध किया।

मुरादाबाद में स्वदेशी जागरण मंच 'मैं भी स्वदेशी समर्थक' अभियान 1 से 21 अगस्त तक चलाने की योजना बना रहा है। यह एक डिजिटल जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य दो लाख लोगों को जोड़ना है। बैठक में विभिन्न नेता शामिल हुए और इस अभियान के लक्ष्यों पर चर्चा की गई।
- इसमें लखनऊ, अयोध्या व बाराबंकी शामिल - पहले चरण में पांच हजार पंचायतों में
डिजिटल भुगतान की दुनिया में फ्री ट्रायल और ऑटोपे मैंडेट का एक चौंकाने वाला खेल सामने आया है। मुंबई के एक शख्स ने जब अपनी मां को यूपीआई इस्तेमाल करना सिखाया तो उन्हें पता चला कि बिना उनकी जानकारी के कई ऑटोपे मैंडेट एक्टिव हो चुके थे, और इसके एवज में पैसे लिए जा रहे थे।
हरियाणा सरकार ने डिजिटल प्रणाली के माध्यम से भूमि संबंधी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां ऑनलाइन उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है। अब नागरिक बिना तहसील या राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाए, घर बैठे आवश्यक दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें ओटीपी के माध्यम से लॉगिन, यूनिक ट्रैकिंग आईडी और डिजिटल दस्तावेज़ डाउनलोड करने के प्रावधान शामिल हैं।
सहकार से समृद्धि और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया गया
हल्द्वानी में पुलिस ने केस प्रॉपर्टी की सुरक्षा को तकनीक के हवाले कर दिया है। अब हर सबूत को एक यूनिक क्यूआर कोड दिया जाएगा। इससे मालखाने की निगरानी, सबूतों की सुरक्षा और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी। यह सिस्टम अफसरों को डिजिटल सुविधा प्रदान करेगा और जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगा।
Champawat News: जिला मुख्यालय स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन के संरक्षण एवं शैक्षणिक वातावरण को आधुनिक बनाने का कार्य पूरी तीव्रता से किया गया है। डीएम मनीष कुमार के निर्देशों पर विद्यालय के कायाकल्प का सफलतापूर्वक कार्य किया गया है। स्कूल में आधुनिक तकनीकों की स्थापना, फर्श की मरम्मत और आकर्षक वॉल पेंटिंग का कार्य पूरा किया गया है।