
Aligarh News: अलीगढ़ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। अनुयायियों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए पोस्ट हटाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कभी कोई विवाद हो जाता है तो कभी कुछ लेकिन आज हम उनके प्रवचन के बारे में नहीं बल्कि शिक्षा के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं उनकी एजुकेशन और लाइफस्टाइल के बारे में।

कुछ दिनों पहले बाबा बागेश्वर ने हिंदुओं के भगवान श्री कृष्ण पर कुछ ऐसा कहा था जिसपर काफी विवाद हुआ था। इस विवाद के बीच अब बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। इसकी तस्वीर भई उन्होंने शेयर की है।

Buxar News: बक्सर के नई बाजार स्थित सीताराम विवाह महोत्सव सात दिसंबर से शुरू होगा। धीरेंद्र शास्त्री 13 से 16 दिसंबर तक महोत्सव में शामिल होंगे; तीन दिन प्रवचन और चौथे दिन दिव्य दर्शन देंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ कार्यक्रम और सुरक्षा की रूपरेखा तैयार होगी। आश्रम में मंगलवार को दोपहर 12 बजे दिव्य अन्नकूट महोत्सव होगा, जिसमें 56 व्यंजनों का भोग लगेगा।
Pratapgarh Kunda News: कुंडा के हथिगवां स्थित बेंती हवाई पट्टी पर 17 नवंबर से वागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा शुरू होगी। शनिवार को प्रयागराज के आईजी अजय कुमार मिश्र और एसपी दीपक भूकर ने विधायक रघुराज प्रताप सिंह की मौजूदगी में स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों की व्यवस्थाएं देखीं तथा उन्हें समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
Mathura News: भगवान राम और कृष्ण को लेकर धीरेन्द्र शास्त्री के बयान के समर्थन में शुक्रवार को रमणरेती में संतों और धर्माचार्यों की बैठक हुई। वक्ताओं ने विपक्षी दलों पर बयान को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण में कोई भेद नहीं है और दोनों ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया। बैठक में युवाओं ने नारेबाजी भी की।
Mathura News: वृंदावन में संत-महंतों और धर्माचार्यों ने भगवान राम और कृष्ण पर बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री के बयान का समर्थन किया और विवाद को राजनीति से प्रेरित बताया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि भक्त द्वारा अपने आराध्य का भावपूर्ण वर्णन अपमान नहीं है। उन्होंने सनातन समाज से आपसी विवादों के बजाय धर्म, संस्कृति, मंदिरों और परंपराओं के संरक्षण पर ध्यान देने की अपील की।
Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मर्यादित टिप्पणी से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और महापुरुषों के प्रति सार्वजनिक रू
Hardoi News: हरदोई में अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा ने श्रीकृष्ण पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने उत्तर प्रदेश में उनके कार्यक्रम रद्द करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर देशभर में आंदोलन किया जाएगा।
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश यादव की नाराजगी के बाद सियासत गरमा गई है। मंत्री मनोज पांडेय ने अखिलेश को सनातन विरोधी बताते हुए कारसेवकों पर गोली चलवाने का आरोप लगाया। अखिलेश ने शास्त्री के कार्यक्रम रद्द करने की मांग की थी।