
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'ये कौन है धीरेंद्र? जब पत्रकारों ने कहा कि कथावाचक हैं। तब पप्पू यादव ने कहा कि चोर-उच्क्का को कथावाचक बना रहे हो, ओशो हैं क्या, आचार्य राममूर्ति हैं क्या। वो जो हमारे एक बाबा हैं जो बहुत प्यारे हैं, हमेशा हंसते रहते हैं प्रेमानंद बाबा।

बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का वेदों से जुड़ा एक बयान सामने आया है। जिसमें वो कह रहे हैं कि भविष्य में जो लोग वेद नहीं मानेंगे उनके बच्चे जावेद और नावेद बन जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपना मिशन भी बताया।

KKR IPL 2026: शाहरुख खान सह स्वामित्व वाली KKR ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब इसे लेकर धर्मगुरुओं से लेकर राजनीतिक दल तक कड़ा विरोध दर्ज करा रहे हैं।

साधुओं और साध्वियों सहित लाखों श्रद्धालुओं ने रविवार दोपहर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भगवद गीता पाठ में हिस्सा लिया था। कार्तिक महाराज के नाम से जाने जाने वाले स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज तथा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जैसे प्रमुख धार्मिक नेताओं के साथ मठों के साधु भी इसमें शामिल हुए।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री धर्म के नाम पर नफरत के बीज बो रहे हैं।

बांके बिहारी मंदिर में रविवार को धीरेंद्र शास्त्री के आगमन के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मंदिर परिसर में तैनात ASP अनुज चौधरी ने पूजा कराने पहुंचे सेवायत के साथ अभद्रता की। एएसपी ने सेवायत को कॉलर पकड़कर खींच दिया।

बागेश्वर धाम पीठाद्यीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के निर्देशन में निकाली जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुक्रवार को अनाज मण्डी परिसर से प्रारंभ हुई। प्राता: वंदे मातरम हुआ उसके पश्चात हनुमान चालीस का गायन हुआ।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक लालच देकर रेप करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सेवादार पर उनसे मिलाने के नाम पर नजदीकियां बढ़ाने और दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा देते हुए रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

धीरेंद्र शास्त्री ने अपील करते हुए कहा, 'कट्टहर मजहबी पंथ की विचारधारा की सोच पर लगाम लगाने के लिए अब सनातनियों को एक होना ही पड़ेगा। तुम कितना भी भारतीयों को डरा दो, सनातनियों को डरा दो। ना हम डरेंगे और ना हम झुकेंगे।'

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में शुरू हुई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में राजा भैया शामिल होंगे। राजा भैया ने सभी सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस यात्रा में रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने एकजुट होने की अपील करने साथ ही मकसद भी बताया है।