
धर्मेंद्र प्रधान और मंगल पांडेय फिलहाल भाजपा संगठन के किसी बड़े पद पर नहीं हैं। ये नेता ना तो मंत्री रहे और ना ही नितिन नवीन की नई भाजपा टीम में ही जगह मिली है। ऐसे में तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। जानिए सभी समीकरण।

छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज केस की वापसी और गिरफ्तार लोगों की रिहाई पर कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर से उठने के तीसरे दिन से ही दोबारा सड़क पर उतरने की धमकी दे रही है। लिखित आश्वासन की कमी से मामला उलझ गया है।

NEET विवाद के बीच इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रालय मिलने के दावे को BJP ने खारिज किया। संबित पात्रा ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह काल्पनिक, बेबुनियाद और सनसनीखेज बताया।

धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पंजाब में सियासत गर्मा गई है। किताबों में गड़बड़ी और छात्र विरोध के बीच ओडिशा के नित्यानंद गोंड व छत्तीसगढ़ के गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।
ओडिशा से सांसद धर्मेंद्र प्रधान जब आज संसद भवन पहुंचकर कार से उतरे, मुस्कुराए, हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों को नमस्ते किया तो सत्ताधारी पार्टी के सांसदों ने उनकी जय-जयकार की और धर्मेंद्र प्रधान ज़िंदाबाद के नारे लगाए।
शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को जब सत्र में भाग लेने संसद परिसर पहुंचे तो एनडीए के सांसदों ने जिंदाबाद के नारे से उनका स्वागत किया। बिहार के एक एमपी ने प्रधान को मैथिल पाग पहनाया।
शनिवार को इस्तीफा देने के बाद सोमवार को जब धर्मेेंद्र प्रधान संसद भवन पहुंचे तो बीजेपी और अन्य सहयोगी दलों के सांसदों ने उनका जोरशोर से स्वागत किया। उन्हें पाग पहनाकर सदन के अंदर ले जाया गया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को ही शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाल लिया है। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। सीजेपी के आंदोलन के बाद उन्हें यह जिम्मा दिया गया है।
Nishikant Dubey on Dharmendra Pradhan resignation: गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे धर्मेंद्र प्रधा के इस्तीफे को भारत के इतिहास की दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। इसके साथ ही देश के माता-पिता को उनके बच्चों से जुड़ी एक सलाह भी दे डाली।
धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में 36 दिन से चल रहा छात्र आंदोलन समाप्त हो गया है। इस बीच भाजपा के एक बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय का है कि प्रधान तो आंदोलन के पहले दिन ही इस्तीफा देना चाहते थे।