
यूपी में भाजपा की प्रदेश की टीम का पेच फंसा हुआ है। लगातार बैठकों के बाद भी पंकज चौधरी की नई टीम घोषित नहीं हो पा रही है। एक बार फिर इसी पर मंथन के लिए सीएम योगी से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मुलाकात की है।

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार के बाद अब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम के गठन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी का ध्यान क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर है।

उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट विस्तार के बाद अब यूपी भाजपा संगठन की नई टीम के गठन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम के लिए लखनऊ स्तर पर लंबी चली कवायद के बाद संभावित पदाधिकारियों के नामों की सूची दिल्ली भेज दी गई है। दिल्ली में नई टीम पर मंथन शुरू हो गया है।

मेरठ के पल्लवपुरम थाने में तैनात दारोगा छत्रपाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। छत्रपाल का विवाह 5 मई को यूपी के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से होना था, लेकिन जेल जाने के बाद यह रिश्ता टूट गया है।
उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद अंतिम चरण में है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के गोपनीय लखनऊ दौरे और संगठन के बड़े नेताओं के साथ हुई बैठकों ने साफ कर दिया है कि जल्द ही नए चेहरों की ताजपोशी होगी।
यूपी में हो रहे एसआईआर को लेकर योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से घुसपैठिए बाहर होंगे। विपक्ष का सफाया होगा।
भाजपा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर 10 नवंबर से हर विधानसभा में 8 किमी की पदयात्राएं शुरू करेगी। इन यात्राओं में चार पड़ाव होंगे, जिनमें वृक्षारोपण, विशिष्ट व्यक्ति का संबोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसभा शामिल हैं।
बरेली हिंसा को लेकर योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने ने कहा कि पत्थर फेंकने वालों पर फूल नहीं, कानून का डंडा बरसेगा। उन्होंने साफ किया कि कानून धर्म या मजहब देखकर नहीं चलता, जो भी हिंसा करेगा, उस पर कार्रवाई तय है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने क्षेत्र, जिला, आयोजन समिति,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों, आईटी सेल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। धर्मपाल ने कहा कि यूपी पंचायत और एमएलसी चुनाव से विधानसभा जीत का रास्ता निकलेगा।