Gonda News: धानेपुर के ईश्वरनंद कुटी चौराहे के पास साइकिल और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

Gonda News: धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी 13 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी मां ने समीर नामक युवक पर दोबारा उसे भगाकर ले जाने की आशंका जताई है। मां के अनुसार, युवक छह महीने पहले भी किशोरी को ले गया था और इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि नया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Gonda News: धानेपुर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी वर्मा ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में उन्हें प्रताड़ित किया गया। उनके मुताबिक, पति उमाशंकर और उसकी भाभी ने मारपीट की, जेवर छीन लिए और 20 जुलाई को मायके के बाहर छोड़ दिया। पुलिस ने पति और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Gonda News: धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी 13 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी मां ने समीर नामक युवक पर दोबारा उसे भगाकर ले जाने की आशंका जताई है। मां के अनुसार, युवक छह महीने पहले भी किशोरी को ले गया था और इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष ने बताया कि नया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Gonda News: धानेपुर में दीपावली के दौरान ठठेरी मोहल्ले में एक टावर के पास जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से ताश की दो गड्डियां और कुल 6,700 रुपये बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित सोनी, अरमान, अनीश और रहीश के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।
Gonda News: गोंडा के धानेपुर क्षेत्र में इटवा चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान मालिक रवि यादव को रात करीब डेढ़ बजे पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान में रखी 1.18 लाख रुपये की नकदी, दवाएं और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।
Gonda News: गोंडा जिले के धानेपुर क्षेत्र में धान की फसल काटने गए किसान कांशीराम वर्मा ने आरोप लगाया कि भूमि विवाद के चलते आठ लोगों ने हंसिया और अन्य धारदार हथियार लेकर उन्हें दौड़ाया तथा जान से मारने की धमकी दी। भूमि पर कब्जा परिवर्तन और तारबंदी प्रशासन की मौजूदगी में हो चुकी थी। किसान की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Lucknow News: गोंडा के धानेपुर निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी आदित्य श्रीवास्तव का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वर्ष 2020 बैच के आदित्य की तैनाती देवरिया पुलिस लाइन स्थित सीओ कार्यालय में थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास लाया जाएगा। उनके निधन से परिवार, पुलिस महकमे और क्षेत्र में शोक है।
Lucknow News: धानेपुर (गोंडा), संवाददाता। धानेपुर थाना क्षेत्र के बिहुरी गांव में गुरुवार शाम हुए