
IPL 2026 के शुरू होने से पहले धोनी का काफ इंजरी (पिंडली की चोट) हुई थी, जिस वजह से वह अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। माही की गैरमौजूदगी में सीएसके की हालत काफी पतली है।

चेन्नई के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं। कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से पहले इसकी पुष्टि की।

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में छक्कों का अर्धशतक पूरा करने वाले क्रिकेटर हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेवाल्ड ब्रेविस ने कब्जा कर लिया है और आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है।

प्रिटोरिया कैपिटल की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदर शतक जड़ते हुए 101 रनों की तूफानी पारी खेली, मगर सनराइजर्स की टीम ने उनकी इस मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रिटोरिया कैपिटल को फाइनल में हार नसीब हुई।
SA20 लीग में क्रिकेट मैच का स्कोर फुटबॉल और हॉकी मैच जैसा लग रहा था, लेकिन बावजूद इसके केशव महाराज की कप्तानी वाली टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स मुकाबला जीतने में सफल हो गई। 7 रन पर 5 विकेट गिर गए थे, लेकिन फिर भी टीम जीत गई।
SA20 के एक मैच में शेरफन रदरफोर्ड ने एमआई केपटाउन टीम के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। 313 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की और सिर्फ छक्कों में डील की। लगातार 4 छक्कों समेत 6 छक्के पारी में लगाए।
दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ 358 रन के लक्ष्य का सफल पीछा करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के हौसले बुलंद हैं। तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले उसके बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने कहा है कि उनके पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि भारत भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने कम गेंदों के अंदर काफी रन बटोरे हैं और ज्यादातर बड़े शॉट लगाए। स्टेन का मानना है कि ब्रेविस के पास हर गेंद पर छक्के मारने की काबिलियत है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को आक्रामक इशारा देने के लिए भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को आईसीसी ने फटकार लगाई। उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे मुकाबलों के लिए को चोटिल डेवाल्ड ब्रेविस के रीप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। ब्रेविस की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज रुबिन हरमन को टीम में शामिल किया है।