
न्यूजीलैंड की टीम के 2 बड़े खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2026 से पहले बीमार पड़ गए हैं। यही कारण है कि वे वार्मअप मैच में नहीं खेलेंगे। हालांकि, अच्छी बात ये है कि वे विश्व कप के पहले मैच से पहले ठीक हो जाएंगे।

डेवोन कॉनवे और टिम सीफर्ट ने बुधवार को पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 2017 के बाद पहली बार भारत में किसी टीम की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है। कॉनवे 44 रन बनाकर आउट हुए।

IPL 2026 की मिनी नीलामी में अनसोल्ड रहने के ठीक बाद न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवन कॉनवे ने SA20 के ओपनिंग मैच में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपनी दमदार पारी से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में 323 रनों से रौंदकर 3 मैच की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। तीसरे टेस्ट में डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की जोड़ी ने एक ऐसा ऐतिहासिक कारनामा किया, जो 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई नहीं कर पाया।

टॉम लैथन और डेवोन कॉनवे की जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ऐसा करनामा कर दिखाया है, जो 148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई नहीं कर पाया। उनकी यह उपलब्धि जान आपके भी होश उड़ जाएंगे।

मिचेल हे ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर अपनी पहली पारी में ही 61 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 73 रन की बढ़त हासिल की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज अपने दो विकेट खो भी दिए।

केन विलियमसन समेत न्यूजीलैंड के 5 खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की बजाय कैजुअल एग्रीमेंट को चुना है। विलियमसन, फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट और डेवन कॉनवे न्यूजीलैंड के लिए खेलेंगे, मगर हर मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में जिम्बाब्वे के परखच्चे उड़ा दिए। न्यूजीलैंड ने पारी और 359 रनों से मेजबान टीम को रौंदा। यह न्यूजलैंड की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज जकारी फाउलक्स ने गदर काटा।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट में 2,000 रन और इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच हजार रन पूरे किए।

न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर त्रिकोणीय सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 21 रनों से जीत हासिल की थी।