
देव दीपावली पर काशी फिर जगमगा उठी। गंगा के घाटों पर लाखों दीपों की ज्योति ने रचा अद्भुत दृश्य। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर पहला दीप प्रज्वलित कर महापर्व का शुभारंभ किया, वहीं गंगा आरती और थ्रीडी शो काशी-कथा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

काशी में देव दीपावली का भव्य शुभारंभ हुआ है। इस अवसर पर सीएम योगी ने नामो घाट पर पहला दीप जलाया। 25 लाख दीयों से गंगा घाट जगमगा उठे। पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाज़ी ने माहौल को आलोकित कर दिया।

देवों की अगवानी को काशी एक बार फिर तैयार है। बुधवार को गोधूलि बेला के बाद देवालय, घाट, कुंड और तालाब 25 लाख दीपों की रोशनी से जगमग होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह नमो घाट से देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

यूपी में योगी सरकार में मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने देव दीपावली पर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए। घाटों पर जाने वाले वाहनों को जहां रोका जाए, वहां पर पार्किंग की व्यवस्था हर हालत में सुनिश्चित हो।

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को साल के सबसे शुभ दिनों में गिना जाता है। यह दिन आस्था, पूजा, दान और दीपदान का पर्व है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दिवाली भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था और देवताओं ने दिवाली मनाई थी।

Dev Diwali and Kartik Purnima Wishes: 5 नवंबर को देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा है। इस खास मौके पर लोग अपनों को मैसेज भेजकर बधाई देते हैं। आप भी कुछ चुनिंदा मैसेज को नीचे पढ़ सकते हैं जो किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप के लिए भी परफेक्ट हैं।

दीपावली के करीब 15 दिन बाद मनाई जाने वाली देव दीपावली का इंतजार हर साल भक्तों को रहता है। इसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था और देवताओं को विजय दिलाई थी। इसी कारण यह पर्व भगवान शिव की महिमा और विजय के रूप में मनाया जाता है।

Dev Diwali 2025: देव दीपावली के शुभ मौके पर अगर आप गंगा घाट नहीं जा पा रहे हैं तो घर में ही इसे मना सकते हैं। नीचे विस्तार से जानिए कि आखिर इसे क्यों मनाते हैं और इस दिन घर में कितने दीए जलाना शुभ माना जाता है? साथ ही जानिए देव दीपावली पर कहां-कहां दीया जलाना शुभ होता है?

Dev Diwali Upay Shani Sadesati: इस साल देव दीपावली का पर्व 5 नवंबर को पड़ रहा है। मान्यता अनुसार, इस दिन कुछ उपायों को करने से न केवल आप शिव कृपा प्राप्त कर सकते हैं बल्कि शनि देव के अशुभ प्रभाव से भी राहत पा सकते हैं।

देव दीपावली का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। देव दीपावली का मतलब है- “देवताओं की दीपावली”। यह पर्व उत्तर प्रदेश के वाराणसी (काशी) में सबसे भव्य रूप से मनाया जाता है। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सभी देवी-देवता काशी में आते हैं।