
Delhi-NCR Red Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में रेड और कुछ क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में बाढ़ का भी खतरा है।

IMD ने एक राष्ट्रीय बुलेटिन जारी कर कहा है कि तटीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव वाला क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है और अवदाब में तब्दील हो गया है। इससे भारी बारिश हो सकती है।

Rain Alert, IMD Weather Update: 14-15 अगस्त के दौरान पंजाब, 14-15 अगस्त और 17 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, 15-16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 14-18 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 13 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होगी।

IMD ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 11 से 17 अगस्त के दौरान काफी व्यापक बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 11-12 अगस्त और 14-15 अगस्त को अच्छी बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न बाद का क्षेत्र विरसित हो रहा है, जिससे ओडिशा में 12 से 15 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। उससे सटे बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना है।
मॉनसून पूरी तरह से देशभर में सक्रिय है। इसके चलते उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारी बरसात हो रही है। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में कल 9 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों को कम दबाव वाले क्षेत्र के बनने की वजह से सात अगस्त को उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में भारी से बहुत भारी बरसात होगी।
यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर समेत तमाम राज्यों में कल यानी कि सात अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कुछ राज्यों में आंधी तूफान की भी चेतावनी है। जानें अपने राज्य के कल का मौसम का हाल
यूपी समेत कई राज्यों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में भी बरसात होगी। वहीं, कई राज्यों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में मॉनसून का सबसे अधिक प्रकोप देखा गया, जहां 21 सेमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।