
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आरोप लगाते नजर आ रहे थे कि अपराधियों और नशे के कारोबारियों को राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते छोड़ दिया जाता है।

ईरान युद्ध का असर दिल्ली पुलिस पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़ में झड़प जैसी किसी भी घटना को रोकने के लिए गैस स्टेशनों के पास पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस कर्मियों के नियमित छुट्टी को स्थगित कर दिया गया है।

दिल्ली के बाहरी इलाके में दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव के दौरान फर्जी मेडिकल वीजा का इस्तेमाल करके भारत में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशियों को पकड़ा है।

दिल्ली के लाहौरी गेट पुलिस ने होटल के कमरे में लड़की की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को शुक्रवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 24 साल के अभिषेक तिवारी के तौर पर हुई है।
दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 अवैध देसी पिस्तौलें, 16 जिंदा कारतूस और 31 चाकू बरामद किए। इसके अलावा चोरी की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने कहा कि इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अदालत से बाइज्जत बरी होना व परिस्थितियों के कारण साक्ष्यों की कमी से बरी होने में अंतर है। इसलिए साक्ष्यों की खामी के कारण बरी होने को निरपराध नहीं माना जा सकता।
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक ऐसे शख्स को दिल्ली पुलिस का हिस्सा बनने से रोकने को सही माना है जिस पर गंभीर अपराधिक मुकदमा दर्ज हो चुका हैं। कोर्ट ने कहा कि साक्ष्यों की खामी के कारण बरी होने को निरपराध नहीं माना जा सकता।
डीसीपी द्वारका ने बताया है कि हमने इस मामले में तुरंत एक 17 वर्षीय नाबालिग सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अगले दिन, परिवार के बयान के आधार पर, हमने दो और लोगों को गिरफ्तार किया।
दिल्ली हाईकोर्ट ने घूस लेने की आरोपी दिल्ली पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल को राहत देने से इनकार कर दिया है। आरोप है कि महिला कॉन्स्टेबल ने एक मोबाइल फोन खोने की शिकायत दर्ज करने के लिए दो सौ रुपये की रिश्वत ली थी।
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दो महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। महिला मेजर की पत्नी हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।