
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच हरियाणा के एक पुलिसकर्मी का हत्या के आरोप में 28 साल से फरार चल रहे एक वॉन्टेड बदमाश गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी नए नाम ‘डॉक्टर झटका’ और पहचान के साथ मध्य प्रदेश में नई जिंदगी जी रहा था।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 6 साल से फरार 70 साल के बुजुर्ग अपराधी ब्रह्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर चाकू की नोक पर लूट करने और फिर पीड़ित के हाथ के दोनों अंगूठे काटने का आरोप था।

दिल्ली में डेंटिस्ट ही करोड़ों का ठग निकला। सात महीने बाद क्राइम ब्रांच ने उसे दबोचा। आरोप है कि उसने एक ही प्राइम प्रॉपर्टी के नाम पर कई लोगों से ठगी की।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हनीट्रैप मामले में महिला और उसके साथी को अरेस्ट किया है। ये फर्जी मुकदमे दर्ज करवा सौदेबाजी की आड़ में पैसे वसूलते थे। महिला की शिकायत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची थी।
क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला और उसके साथ को अरेस्ट किया। ये झांसा देकर लोगों को फंसाते थे। फिर झूठी एफआईआर दर्ज कर वसूली करते थे।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में ट्रांसपोर्टरों से संगठित तरीके से वसूली करने वाले दो गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए सरगनाओं सहित कई गुर्गों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह कॉमर्शियल वाहनों को फर्जी मार्का/स्टिकर बेचते थे।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा में स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग कराने के मुख्य साजिशकर्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इस गैंगस्टर की पहचान बंधु मान सिंह सेखों के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लाल किला परिसर से 1 करोड़ रुपये कीमत का सोने का कलश चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भूषण वर्मा के तौर पर हुई है। क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार तड़के कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़े दो शूटरों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें दबोच लिया गया।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वजीराबाद इलाके से गैंगरेप के एक फरार हथियारबंद आरोपी को बीच सड़क पर हल्का बल प्रयोग कर धर दबोचा। इस दौरान पुलिस की ओर से न कोई फायरिंग की गई, न लाठी चली। बीते शनिवार की रात में हुआ यह पूरा घटनाक्रम मौके पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।